देश

Kanpur Dehat: “ऐसी कार्रवाई करूंगा कि पुश्तें याद रखेंगी”, वीडियो कॉल पर अग्निकांड के पीड़ित परिवार से बोले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कानपुर देहात में हुए अग्निकांड का गंभीरता से संज्ञान लिया है. इस घटना से संबंधित उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में ब्रजेश पाठक घटना में मृतिका प्रमिला के बेटे शिवम दीक्षित से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं. इस दौरान ब्रजेश पाठक ये कह रहे हैं कि हम सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे. जो भी दोषी हैं हम किसी को नहीं छोड़ेंगे. और जो दोषी हैं उनकी पुश्तें भी याद करेंगी. इतनी कड़ी कार्रवाई कराएंगे.

सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शिवम से बातचीत में कह रहे हैं, “यह घटना बहुत दुखी करने वाली है. हम बहुत ही ज्यादा दुखी हैं. हम पूरी तरह से तुम्हारे साथ हैं. जब से हमने सुना है तबसे लगातार हम कार्रवाई करने के लिए काम कर रहे हैं. सारे जो जिम्मेदार लोग हैं उनपर एफआईआर दर्ज हो गई है 302 की. हम कड़ी कार्रवाई करेंगे, किसी को नहीं बख्शेंगे.”

पूरी सरकार तुम्हारे साथ खड़ी है- ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक ने मृतक महिला के बेटे को सांत्वना दी और कहा कि पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा, “तुम हमारे परिवार के सदस्य हो. ये लड़ाई हमारी है. हम तुम्हारे साथ खड़े हैं. पूरी सरकार तुम्हारे साथ खड़ी है. घबराना एकदम नहीं. और जो तुम्हारी मांगे हैं उन पर हम गंभीरता पूर्वक काम करेंगें. डिप्टी सीएम ने आगे कहा, ” हम हर स्थिति में तुम्हारे साथ खड़े हैं. बिलकुल अपने आप को ये मत समझना कि तुम अकेले हो. तुम मेरे परिवार के मेंबर हो. ठीक है ना.”

जो दोषी हैं उनकी पुश्तें भी याद करेंगी- ब्रजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शिवम से कड़ी कार्रवाई का वादा किया है. उन्होंने जोर देकर कहा, “हम सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे. जो भी दोषी हैं, हम किसी को नहीं छोड़ेंगे. और जो दोषी हैं उनकी पुश्ते भी याद करेंगी. इतनी कड़ी कार्रवाई कराएंगे. हम बिलकुल भी ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे. और ये हमारी जिम्मेदारी है. आप हमारे पूरे प्रदेश के भाई हो. हर स्थिति में एक-एक व्यक्ति को हम कड़ी सजा दिलाएंगे.”

ये भी पढ़ें: Kanpur Dehat: अग्निकांड में जहां जिंदा जलीं मां-बेटी, वहीं से उठी अर्थी, पति नहीं हो सके शामिल, गिरफ्तारी के लिए बनाई गईं चार टीमें

इतनी बड़ी दुखद घटना है कि मैं बयां नहीं कर सकता-ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक ने बातचीत के दौरान कह रहे हैं कि इतनी बड़ी दुखद घटना है कि मैं बयां नहीं कर सकता. बहुत दुखद घटना है. और जितना भी इसका निंदा की जाए वो कम हैं. हम तो ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमारे परिवार को असहनीय पीड़ा मिली है उसे सहने की ताकत दें. और हर स्थिति में हम रहेंगे.

यह भी देखें-

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

22 seconds ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

9 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

25 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago