फ्रीजर में मिला बुजुर्ग का शव
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर(kanpur) जिलें से सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. जहां एक 60 वर्षीय दुकानदार का शव उसके ही दुकान के डीप फ्रीजर में मिला है. इस मामले के खुलासे के बाद आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिनों से मृतक की बेटी अपने पिता को कॉल रही थी, लेकिन कॉल का कोई जवाब नहीं मिल रहा था. जब मृतक के रिश्तेदारों ने दुकान आकर फ्रीजर खोला, तो बॉडी देखकर सभी के होश उड़ गए.
गौरतलब है कि मृतक का नाम कुबेर सिंह है जो जनरल स्टोर की दुकान चलाते थे. बता दें कि ये मामला बिधनू थाना क्षेत्र के खड़े सर गांव का है. जहां 60 वर्षीय कुबेर सिंह की दुकान थी. 15 साल पहले ही उनकी पत्नी की मौत हो गई थी. उनकी बेटी के आगरा में रहने की वजह से वो घर में अकेले ही रहते थे. पिछले 4 दिन से कुबेर की दुकान नहीं खुल रही थी. इस पर लोगों को उनकी चिंता हुई तो कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.
अनहोनी की आशंका होने पर उनके पड़ोस के लोगों ने बेटी और पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई. जिसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई और जब फ्रीजर खोला तो सभी दंग रह गए. इस मामले में पुलिस का कहना है कि फ्रीजर बंद था, इससे साफ जाहिर होता है कि हत्या करके बॉडी छुपाई गई है. उधर, पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए फॉरेंसिंग टीम भी बुलाई. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…