कांस्टेबल की शर्मनाक हरकत
कानपुर में एक हेड कांस्टेबल की शर्मनाक हरकत सामने आई है.आरोप है कि इस कांसटेबल ने एक युवती को पहले शादी का झांसा दिया, उसके बाद रेप किया.इतने पर भी जब उसकी तबीयत नहीं भरी तो फिर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इससे इंकार कर दिया. इसके बाद परिजनों ने युवती की दूसरी जगह शादी तय करा दी, तो कांस्टेबल ने किसी शख्स से कहकर उसका अश्लील वीडियो वायरल करा दिया. वहीं इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल और वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. SP ने हेड कांस्टेबल को निलंबित भी कर दिया है.
दरअसल रसूलाबाद थाने की तिश्ती चौकी में साल 2018 में तैनाती के दौरान हेड कांस्टेबल की युवती से जान पहचान हुई थी. मंगलपुर थाने की कंचौसी चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के साथ उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया.उसके बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया.
इसके बाद परिजनों ने युवती की शादी कानपुर नगर में तय कर दी. इसकी जानकारी होने पर दिलीप ने बर्रा कानपुर में रहने वाले विशाल के माध्यम से उसके अश्लील वीडियो वायरल करा दिए. इसके बाद युवती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और आगे की कार्रवाई की गुहार लगाई.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…