Kapil Mishra On Kejriwal
Kapil Mishra On Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाला केस को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सत्याग्रह का ऐलान किया है. जिसपर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कड़ा ऐतराज जताया. उन्होंने कहा कि ये चोर और भ्रष्टाचारी भी सत्याग्रह का ड्रामा कर रहे हैं. अगर बापू जीवित होते तो इन भ्रष्टाचारियों और ड्रामेबाजों को लाठी लेकर दिल्ली की सड़कों पर दौड़ा देते.
बता दें कि, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकान्ता शर्मा को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें जस्टिश शर्मा से न्याय मिलने की उम्मीद टूट चुकी है. उन्होंने कहा है कि गांधी जी के सिद्धांतो को मानते हुए वो अब इस केस में उनके सामने नहीं पेश होंगे और ना ही कोई दलील रखेंगे. अरविंद केजरीवाल ने इसे सत्याग्रह का नाम दिया है.
आज केजरीवाल अपनी पार्टी के नेताओं के साथ दिल्ली के राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. उनके साथ दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित कई नेता मौजूद रहे.
कपिल मिश्रा ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को ड्रामेबाज बता दिया. उन्होंने कहा कि इनपर शराब घोटाले का केस है और ये नाम बापू का ले रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि अगर बापू आज जीवित होते तो इनकी ड्रामेबाजी को देख इन्हें लाठी लेकर दिल्ली की सड़कों पर दौड़ा लेते.
राजघाट पर मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाला केस को अदालत का मामला बताते हुए कहा कि हम न्याय व्यवस्था और अदालत का पूरा सम्मान करते हैं. इसी न्यायालय से हमें बेल मिली और आरोपों से मुक्त किया गया.
ये भी पढ़ें- गुजरात निकाय चुनाव में फिर ‘नमो-मैजिक’! सभी 15 निगमों में BJP बहुमत की ओर, जानें ओवैसी ने कैसे चौंकाया?
उन्होंने कहा कि अगर मैं दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोपों से मुक्त हुआ हूं तो यह भी अदालत की देन है, लेकिन आज परिस्थितियां ऐसी हो गई हैं कि हमें सत्याग्रह करना पड़ गया है.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…