Categories: नवीनतम

‘CRPF को हवा में उड़ा देंगे!’…बंगाल में यूपी के सिंघम के एक्शन पर बौखलाकर ये क्या बोल गए TMC के जहांगीर खान?

Controversial statement of Jahangir Khan TMC: पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के मतदान से पहले फाल्टा विधानसभा क्षेत्र ‘बैटलफील्ड’ बन गया है. यूपी के चर्चित आईपीएस और सेंट्रल ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा (IPS Ajay Pal Sharma) के कड़े एक्शन से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान इस कदर बौखला गए हैं कि उन्होंने सीधे सुरक्षा बलों और चुनाव आयोग के अधिकारी को ही चुनौती दे डाली है. जहांगीर ने फिल्मी अंदाज में धमकी देते हुए कहा है कि अगर उनके लोग सड़कों पर उतर आए, तो केंद्रीय बल (CRPF) कहीं नजर नहीं आएंगे.

‘झुकना नहीं सीखा’: बौखलाकर बोले जहांगीर खान

आईपीएस अजय पाल शर्मा की सख्ती से तिलमिलाए जहांगीर खान (Jahangir Khan TMC) ने मंच से कहा कि ‘खेल तुमने शुरू किया है, लेकिन खत्म हम करेंगे. पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त!’ यही नहीं उन्होंने आगे बेहद आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि अगर फाल्टा के लोग पैदल चलने लगे, तो सीआरपीएफ के जवान हवा में उड़ जाएंगे. जहांगीर ने ‘पुष्पा’ फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि टीएमसी वालों ने झुकना नहीं सीखा है और वे जानते हैं कि किसे कैसे ‘टाइट’ करना है.

IPS अजय पाल शर्मा पर लगाए आरोप

जहांगीर खान ने आईपीएस अजय पाल शर्मा पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस टीएमसी कार्यकर्ताओं और महिला वोटरों को डरा रही है. उन्होंने दावा किया कि अजय पाल शर्मा ने उन्हें ‘एनकाउंटर’ की धमकी दी है और वे बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं. जहांगीर ने कहा कि बंगाल के लोग ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और चुनाव में बीजेपी को करारा जवाब देंगे.

जानिए कब और कहां से शुरू हुआ मामला?

दरअसल कल फाल्टा में एक दिलचस्प नजारा (IPS Ajay Pal Sharma Action in Bengal) देखने को मिला. जब आईपीएस अजय पाल शर्मा जहांगीर खान के घर की तलाश कर रहे थे, तो उनके साथ मौजूद स्थानीय बंगाल पुलिस के अधिकारी भी अनजान बनने का नाटक करने लगे. कोई भी जहांगीर के घर का सटीक पता बताने को तैयार नहीं था.

हालांकि, अजय पाल शर्मा ने हार नहीं मानी और खुद तलाशी अभियान चलाकर जहांगीर का ‘अड्डा’ ढूंढ निकाला. वहां पहुँचते ही उन्हें सुरक्षा में बड़ी धांधली मिली, जहां नियम के विरुद्ध 10 की जगह 14 जवान तैनात थे, जिस पर उन्होंने एसपी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है.

यह भी पढ़ें: दाऊद का ‘दाहिना हाथ’ सलीम डोला भारत डिपोर्ट: इस्तांबुल से दिल्ली तक चला ‘सीक्रेट ऑपरेशन’; क्या अगला नंबर ‘बड़े साब’ का?

एक्शन मोड में आए अजय पाल शर्मा(IPS Ajay Pal Sharma bengal)

जहांगीर खान की धमकियों के बीच अजय पाल शर्मा ने फाल्टा में धर-पकड़ तेज कर दी है. उन गुर्गों की पहचान की जा रही है जो गांव-गांव जाकर वोटरों को धमका रहे थे. शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव आयोग के काम में बाधा डालने और सुरक्षा बलों को धमकी देने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि ‘नजीर’ बन जाएगी. फाल्टा में अब चप्पे-चप्पे पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि मतदाता बिना किसी खौफ के पोलिंग बूथ तक पहुँच सकें.

 

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

10 minutes ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

18 minutes ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

25 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

26 minutes ago

अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी पर गूंजा राम नाम! अमित शाह ने युवाओं से किया आह्वान

Ashok Singhal Birth Centenary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के युवाओं…

35 minutes ago

‘रामकाज में कालनेमि बनकर घुसेंगे बाबरी के भक्त!’: CM योगी का बड़ा बयान, Bajrang Dal को अलर्ट रहने की चेतावनी

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम मंदिर आंदोलन के…

43 minutes ago