देश

Karmayoga In Action: मीडियाकर्मियों के लिए दिल्‍ली में 13 फरवरी को ब्रह्माकुमारीज़ का कार्यक्रम, CMD उपेन्‍द्र राय करेंगे शिरकत

Karmayoga in Action: संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कृत आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज़ (Brahma Kumaris) मीडिया जगत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही है. ये कार्यक्रम है- “कर्मयोग इन एक्शन”. यह कार्यक्रम मीडियाकर्मियों की मानसिक शांति, स्पष्टता और तनाव मुक्ति पर केंद्रित होगा. यह कार्यक्रम शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा.

इस कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए आपको नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल पहुंचना होगा. ब्रह्माकुमारीज़ दिल्ली जोन इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. इसमें भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का भी सहयोग है. इस आयोजन में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय की भी सहभागिता रहेगी.

“कर्मयोग इन एक्शन” प्रोग्राम में ये होंगे चीफ गेस्‍ट

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एल. मुरुगन होंगे. वे सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री हैं. विशेष अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारीज़ की अतिरिक्त प्रशासनिक प्रमुख बीके जयंती दीदी मौजूद रहेंगी.

भारत एक्‍सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की उपस्थिति

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. उन्हें कार्यक्रम में डिस्टिंग्विश्ड गेस्ट ऑफ ऑनर का दर्जा दिया जाएगा. उनकी टीम भी इस आयोजन को कवर करेगी.

ब्रह्माकुमारीज़ का मीडिया कैंपेन और उद्देश्य

मीडिया सेक्‍टर में पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को बहुत तनाव झेलना पड़ता है. यह कार्यक्रम उन्हें स्पष्ट सोच, मजबूत इरादे और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के तरीके सिखाएगा. राजयोगी बहनों के साथ प्रमुख मीडिया हस्तियां भी अपने अनुभव साझा करेंगी.

इस मौके पर “कर्मयोग इन एक्शन” नामक राष्ट्रव्यापी अभियान का आधिकारिक मीडिया लॉन्च भी होगा. ब्रह्माकुमारीज़ का यह अभियान मीडिया में मूल्यों पर आधारित नेतृत्व, स्पष्टता और लचीलापन को बढ़ावा देगा.

137 देशों में सेवाएं दे रही ब्रह्माकुमारीज़ संस्‍था

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक सामाजिक-आध्यात्मिक संस्था है. यह 137 देशों में काम करती है. संयुक्त राष्ट्र से इसे कई पुरस्कार मिले हैं. यह UNICEF और ECOSOC के साथ जुड़ी हुई है. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय में भी योग विशेषज्ञ समिति की सदस्य है.

ये भी पढ़ सकते हैं: दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का आगाज, PM-YUVA स्कीम में चुने गए युवाओं को संबोधित करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

24 minutes ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

56 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

1 hour ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

1 hour ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

2 hours ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

2 hours ago