उत्तर प्रदेश

काशी की स्वर्णा ने रचा इतिहास, एक साल में बनाए ‘ॐ’ के 5555 अलग डिजाइन, यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Swarna 5555 Om designs world record: काशी की 15 वर्षीय संस्कृत की छात्रा स्वर्णा ने अनोखी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने सिर्फ एक साल में ‘ॐ’ के 5555 अलग-अलग डिजाइन बनाकर यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. यह रिकॉर्ड दुनिया में पहली बार बना है. इस खास उपलब्धि के लिए स्वर्णा को यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से आधिकारिक मान्यता दी गई. उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में काशी का नाम दर्ज

गुरुकुल के आयोजक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि स्वर्णा ने खुद उनसे कहा था कि वे ‘ॐ’ पर कुछ विशेष करना चाहती हैं. इसके बाद उन्होंने स्वर्णा को कुछ विजिटिंग कार्ड्स उपलब्ध करवाए थे. उन्होंने कहा, “स्वर्णा ने इन कार्ड्स पर ‘ॐ’ के विभिन्न डिजाइन बनाना शुरू किया था. करीब एक साल तक यह काम चलता रहा.

आयोजक ने कहा, “गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में काशी का नाम दर्ज करवाने में हम सफल रहे. हमारे गुरुकुल में बहुत सारी बच्चियां पढ़ती-लिखती हैं और बहुत सारे कार्य संस्कृत के साथ-साथ फील्ड में सक्ष्म हैं तो यहां पर बच्चों को कुछ न कुछ करवाया जाता है. उन्हीं में से एक बच्ची स्वर्णा ने रुचि दिखाई थी कि सर मैं ‘ॐ’ पर कुछ करना चाहती हूं तो मैंने उनको विजिटिंग कार्ड्स खरीदकर दिए और वह करीब एक साल से करती आ रही थी, लेकिन मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वो भी इतनी तेजी से. फिर उसने मुझसे कहा था कि सर 5000 से ऊपर हो गया है तो मैं अब क्या करूं तो मैंने उससे कहा था कि शिवरात्रि आने वाला है आप 5,555 कर दो. तो हां, गुरुकुल में इस बार पहली बार इस तरह का अनुभव देखने को मिल रहा है. ये देखते हुए आगे भी बच्चे कुछ न कुछ करते रहेंगे.”

5,555 ‘ॐ’ डिजाइन

स्वर्णा ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने हर ‘ॐ’ को अलग-अलग तरीके से बनाया है. इसमें अलग-अलग रंग, अलग शैलियां, अलग लेखन विधियां और अलग डिजाइन शामिल हैं. स्वर्णा ने कहा, “जिस तरह से मनुष्य दिखने में अलग-अलग होते हैं, लेकिन सब में एक ही आत्मा और एक ही चेतना होती है, वैसे ही इन 5,555 ‘ॐ’ में दिखने में भिन्नता है, लेकिन इनमें एक ही ऊर्जा, एक ही शक्ति, एक ही प्रकाश और एक ही एकाग्रता है. सब कुछ एक ही है.”


ये भी पढ़ें: एयर इंडिया विमान हादसा: क्या पायलट ने जानबूझकर किया था क्रैश? दावे पर आया सरकार का जवाब


उन्होंने इसको बनाने की प्रेरणा को लेकर कहा, “डॉ. जगदीश ने मुझे प्रेरित किया कि तुम करो. जब मैं खुद को बहुत अकेला महसूस करती थी, तब मेरी आचार्य जी ने बहुत साथ दिया और कहा कि तुम जारी रखो. मैं अपने सर और आचार्य जी को दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं.”

स्वर्णा ने बताया कि उन्होंने यह कार्य पूरे एक साल किया है. उन्होंने पहले विजिटिंग कार्ड्स पर ‘ॐ’ बनाए, फिर उन्हें चार्ट पेपर पर चिपकाकर एक बड़ा संग्रह तैयार किया. उन्होंने बताया कि उनका नाम अब यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 minute ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

18 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

35 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

55 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago