लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा और इलेक्शन में गड़बड़ी का आरोप लगाया था. इसे लेकर कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उनके बयान के खिलाफ सख्त फैसला लेते हुए अपना जवाब दोहराया है.
कांग्रेस सांसद को नोटिस भेजने के बाद कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी समय रहते डिक्लेरेशन दें या फिर झूठे आरोप लगाने के लिए देश से माफी मांगें.
इससे पहले चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर कहा कि अगर शकुन रानी या किसी अन्य ने दो बार मतदान किया है तो वे दस्तावेज उपलब्ध कराएं. हालांकि, पूछताछ में शकुन रानी ने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक बार मतदान किया है, दो बार नहीं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के इस इलाके में मिल रहा सबसे सस्ता फ्लैट, वसंत कुंज और लाजपत नगर रहने के लिए सबसे महंगा
पिछले दिनों कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपात्र मतदाताओं के जुड़े और पात्र मतदाताओं के नाम हटाने के आरोप पर शपथ पत्र मांगा था. उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार 1 से 3 बजे तक मिलने का समय भी दिया था.
सीईओ ने बताया था कि मतदाता सूची को पारदर्शी तरीके से जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, मतदाता पंजीकरण नियम 1960 और चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार तैयार किया गया है. पत्र के अनुसार, नवंबर 2024 में ड्राफ्ट मतदाता सूची और जनवरी 2025 में अंतिम मतदाता सूची कांग्रेस के साथ साझा की गई थी. इसके बाद कांग्रेस की ओर से कोई अपील या शिकायत दर्ज नहीं की गई.
उन्होंने राहुल गांधी से अनुरोध किया था कि वे मतदाता सूची में शामिल या हटाए गए व्यक्तियों के नाम, पार्ट नंबर और सीरियल नंबर के साथ एक हलफनामा जमा करें, ताकि आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा सके. हलफनामे में यह भी घोषणा करने को कहा गया कि दी गई जानकारी सही है, और गलत जानकारी देने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…