Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“जहां कांग्रेस को 60 फीसदी से ज्यादा वोट मिले, उस सीट की बात क्यों नहीं कर रहे?” राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार

सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाए कि विदेशी घुसपैठियों की तरफ से विपक्षी दलों द्वारा भारत के लोकतंत्र पर डाका डालने का प्रयास किया जा रहा है.

Sudhanshu Trivedi

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी. (फाइल फोटो)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi ) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है. सुधांशु त्रिवेदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी की लगातार असफल लॉन्चिंग के प्रयास में यह छटपटाहट एक और कोशिश है. भाजपा प्रवक्ता ने चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों को गलत ठहराया और कहा कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की मर्यादा को तार-तार किया है.

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर कथित रूप से ‘वोट चोरी’ करने के आरोप लगाए थे. इस पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी सवाल उठा रहे हैं कि राहुल गांधी ने एक लाख फर्जी वोटर्स की बात कही, अगर यह चुनाव आयोग का डेटा नहीं है, तो उन्हें उन 1 लाख वोटर्स की जानकारी कहां से मिली.

एक सीट को लेकर सेलेक्टिव क्यों हैं?- Sudhanshu Trivedi

उन्होंने पूछा, “राहुल गांधी सिर्फ एक ही सीट को लेकर इतने सेलेक्टिव क्यों हो गए हैं? वह बेंगलुरु सेंट्रल की सिर्फ उस सीट को दिखा रहे हैं, जहां भाजपा आगे थी. उन्होंने चामराजपेट और शिवाजीनगर सीटों के बारे में बात क्यों नहीं की, जहां कांग्रेस को 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे?”

सुधांशु ने सवाल उठाते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, फिर भी मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं कर रहे हैं? कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्यों प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि शायद मल्लिकार्जुन खड़गे इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर रहे, क्योंकि उन्हें हकीकत पता है.

“विपक्षी दल लोकतंत्र पर डाका डालने का प्रयास कर रहे”

इस बीच, सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाए कि विदेशी घुसपैठियों की तरफ से विपक्षी दलों द्वारा भारत के लोकतंत्र पर डाका डालने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-“कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं, उन्हें भारत की तरक्की पसंद नहीं”, राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

उन्होंने कहा, “कांग्रेस और विपक्षी दल भारत विरोधी विदेशी शक्तियों के साथ हॉबनोबिंग के शक के दायरे में पहले से हैं. राहुल गांधी के विदेश में भारत विरोधी एनजीओ और नेताओं से मिलने के प्रमाण पहले से हैं. वह मार्च 2023 में विदेश से सीधे भारत में हस्तक्षेप की गुहार लगाते हुए भी नजर आए थे.” भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इससे देश को सचेत और सावधान रहने की जरूरत है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital