देश

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में मासूम समेत 6 की मौत, मंदिर जा रहा था परिवार

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के कोप्पल में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक साल के मासूम समेत छह लोगों की जान चली गई. हादसा कोप्पल और विजयपुरा जिलों की सीमा पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-50 पर हुआ, जहां ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पुल से नीचे जा गिरा. इस हादसे में कुल नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय गौरम्मा, 20 वर्षीय गीता, 18 वर्षीय महंतेश, 30 वर्षीय मंजम्मा, 35 वर्षीय केंचप्पा और 1 वर्षीय भरत के रूप में हुई है. सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थे और बल्लारी व विजयनगर जिलों के निवासी बताए गए हैं.

घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

वे कोप्पल जिले के हुलागी गांव में स्थित प्रसिद्ध हुलिगेम्मा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे. घायलों को कोप्पल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की पहचान अजय, चेतन, माया, हनुमम्मा, अंजली, रत्नम्मा और अन्य लोगों के रूप में हुई है.

सीएम सिद्धारमैया ने 5 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

घायलों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस सांसद ई. तुकाराम ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से इस दुर्घटना के बारे में बात की, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जान गंवाने वाले व्यक्ति के आश्रितों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च मैं उठाऊंगा.

ये भी पढ़ें- CBI के हत्थे चढ़ा NEET का ‘किंगपिन’, पीवी कुलकर्णी ने पुणे में लगाई थी स्पेशल क्लास, छात्रों को रटवाए थे जवाब

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बी. वाई. विजयेंद्र ने घटना पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आज वास्तव में राज्य के लिए एक दुखद दिन है. कोप्पल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस भीषण दुर्घटना की खबर सुनकर मैं गहरा सदमे में हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

3 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

5 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

7 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

8 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

42 minutes ago