देश

कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग: BJP से झारखंड का बदला ले रही है कांग्रेस? अलर्ट मोड पर नितिन नबीन

Karnataka BJP Crisis 2026: भारतीय राजनीति में इन दिनों ‘क्रॉस वोटिंग’ का दौर चल पड़ा है. हाल ही में झारखंड के राज्यसभा चुनाव में बहुमत न होने के बावजूद एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जादुई जीत हुई. कूटनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या कांग्रेस अब झारखंड की उस करारी शिकस्त का बदला सुदूर दक्षिण के राज्य कर्नाटक में ले रही है. कर्नाटक विधान परिषद (MLC) चुनाव के जो चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं, उसने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की रातों की नींद उड़ा दी है.

इस बड़े राजनीतिक उलटफेर के बाद दिल्ली दरबार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कड़ा रुख अपनाया है. कर्नाटक में पार्टी के भीतर हुई गद्दारी और क्रॉस वोटिंग से बेहद नाराज नितिन नबीन (Nitin Nabin BJP President) ने फौरन दिल्ली में एक आपात बैठक बुलाई है. उन्होंने कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र और विपक्ष के नेता आर. अशोक समेत कई शीर्ष नेताओं को दिल्ली तलब किया है.

कांग्रेस को मिले 11 अतिरिक्त वोट (Karnataka MLC Election Cross Voting)

कर्नाटक विधान परिषद की 7 सीटों पर हुए इस चुनाव में कांग्रेस ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 5 सीटों पर कब्जा जमा लिया, जबकि भाजपा को सिर्फ 2 सीटें मिलीं और उसकी सहयोगी जेडी(एस) अपना खाता भी नहीं खोल सकी. इस चुनाव के अंकगणित ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल कांग्रेस के पास अपने दम पर सिर्फ 140 वोट थे, लेकिन नतीजों में उसे 151 वोट मिले. यानी विपक्षी खेमे के पूरे 11 अतिरिक्त वोट कांग्रेस के पाले में चले गए.

इस महा-घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डी.वी. सदानंद गौड़ा ने एक बड़ा विस्फोट करते हुए दावा किया कि उन्होंने चुनाव से पहले ही नेतृत्व को संभावित खतरे के बारे में आगाह किया था. गौड़ा के मुताबिक, 13 जून की शाम को शहर के एक लग्जरी टावर में कुछ भाजपा नेताओं और बाहरी लोगों की एक गुप्त बैठक हुई थी, जिसमें इस क्रॉस वोटिंग की पूरी स्क्रिप्ट लिखी गई थी.

मैंने पहले चेताया था- सदानंद गौड़ा

सदानंद गौड़ा ने बताया कि उन्होंने उस वक्त भाजपा के एक राज्य महासचिव को फोन कर सचेत रहने को कहा था क्योंकि यह चुनाव कांग्रेस के दिग्गज नेता डी.के. शिवकुमार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल था और वे अपनी जीत के लिए किसी भी हद तक जा सकते थे. गौड़ा ने आरोप लगाया कि जिन जनप्रतिनिधियों ने पैसों के लालच में आकर पार्टी से गद्दारी की है, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ तुरंत दलबदल कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: बलिदान दिवस विशेष: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार, पीएम मोदी का संकल्प; एक सूत्र से कैसे हो रहा भारत का विकास?

एक्शन मोड पर बीजेपी (BJP On Karnataka Cross Voting)

इस बीच, प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र ने विधायकों को पाक-साफ साबित करने के लिए प्रसिद्ध ‘धर्मस्थल’ मंदिर में भगवान मंजूनाथ के सामने कसम खिलाने का सुझाव दिया, लेकिन गौड़ा ने राजनीति के लिए पवित्र धार्मिक स्थलों के इस्तेमाल का कड़ा विरोध किया है. अब नितिन नबीन की इस आपात बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं कि कर्नाटक में इस भीतरघात के पीछे के ‘विभीषणों’ पर क्या एक्शन लिया जाता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago