देश

कुमारस्वामी का दावा, JDS को एक मौका दें, कांग्रेस का ग्रहण हटाकर कर्नाटक को नई दिशा देंगे

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने बेंगलुरु में आयोजित ग्रेटर बेंगलुरु जेडीएस सम्मेलन में जनता से अपील की कि जेडीएस को पांच साल का मौका दिया जाए. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस द्वारा लगाए गए “ग्रहण” को हटाकर राज्य को नई दिशा देंगे.

गठबंधन सरकार का अनुभव

कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने कहा कि वह दो बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन कभी पूर्ण बहुमत नहीं मिला. हर बार उन्हें गठबंधन के सहारे सरकार चलानी पड़ी. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा हालात सबके सामने हैं और बेंगलुरु शहर बर्बादी की ओर बढ़ चुका है.

बेंगलुरु की पहचान वापस दिलाने का वादा

उन्होंने (HD Kumaraswamy) कहा कि केम्पेगौड़ा द्वारा बसाए गए इस शहर को उसकी खोई हुई पहचान लौटानी होगी. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा के योगदान को याद करते हुए कहा कि फ्लाईओवर और आईटी‑बीटी सेक्टर की नींव उनके समय में रखी गई थी. अपने कार्यकाल में उन्होंने मेट्रो परियोजना शुरू की, जो आज शहर का अहम परिवहन साधन है.

किसानों और विकास पर जोर

कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने कहा कि जेडीएस सिर्फ किसानों की पार्टी नहीं है, लेकिन हमेशा उनके साथ खड़ी रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर लगातार लूट हो रही है और बेंगलुरु में हर जगह कचरा फैला है.

शिक्षा और भ्रष्टाचार पर हमला

उन्होंने (HD Kumaraswamy) कहा कि कांग्रेस सरकार अवैध निर्माण करने वालों को संरक्षण दे रही है, जबकि गरीबों को बेदखल किया जा रहा है. सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही. शिक्षा व्यवस्था पर निशाना साधते हुए उन्होंने (HD Kumaraswamy) कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू न करने से सिस्टम बिगड़ गया है और 70 हजार शिक्षकों की भर्ती लंबित है.

पानी और गर्मी की समस्या

कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने कहा कि बेंगलुरु तेजी से फैल रहा है, लेकिन सरकार पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में नाकाम रही है. लोग भीषण गर्मी और पानी की कमी से परेशान हैं. उन्होंने वादा किया कि जेडीएस की सरकार आने पर पारदर्शी शासन और दूरदर्शी विकास होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

43 minutes ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

43 minutes ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

1 hour ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago