केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने बेंगलुरु में आयोजित ग्रेटर बेंगलुरु जेडीएस सम्मेलन में जनता से अपील की कि जेडीएस को पांच साल का मौका दिया जाए. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस द्वारा लगाए गए “ग्रहण” को हटाकर राज्य को नई दिशा देंगे.
गठबंधन सरकार का अनुभव
कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने कहा कि वह दो बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन कभी पूर्ण बहुमत नहीं मिला. हर बार उन्हें गठबंधन के सहारे सरकार चलानी पड़ी. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा हालात सबके सामने हैं और बेंगलुरु शहर बर्बादी की ओर बढ़ चुका है.
बेंगलुरु की पहचान वापस दिलाने का वादा
उन्होंने (HD Kumaraswamy) कहा कि केम्पेगौड़ा द्वारा बसाए गए इस शहर को उसकी खोई हुई पहचान लौटानी होगी. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा के योगदान को याद करते हुए कहा कि फ्लाईओवर और आईटी‑बीटी सेक्टर की नींव उनके समय में रखी गई थी. अपने कार्यकाल में उन्होंने मेट्रो परियोजना शुरू की, जो आज शहर का अहम परिवहन साधन है.
किसानों और विकास पर जोर
कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने कहा कि जेडीएस सिर्फ किसानों की पार्टी नहीं है, लेकिन हमेशा उनके साथ खड़ी रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर लगातार लूट हो रही है और बेंगलुरु में हर जगह कचरा फैला है.
शिक्षा और भ्रष्टाचार पर हमला
उन्होंने (HD Kumaraswamy) कहा कि कांग्रेस सरकार अवैध निर्माण करने वालों को संरक्षण दे रही है, जबकि गरीबों को बेदखल किया जा रहा है. सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही. शिक्षा व्यवस्था पर निशाना साधते हुए उन्होंने (HD Kumaraswamy) कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू न करने से सिस्टम बिगड़ गया है और 70 हजार शिक्षकों की भर्ती लंबित है.
पानी और गर्मी की समस्या
कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने कहा कि बेंगलुरु तेजी से फैल रहा है, लेकिन सरकार पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में नाकाम रही है. लोग भीषण गर्मी और पानी की कमी से परेशान हैं. उन्होंने वादा किया कि जेडीएस की सरकार आने पर पारदर्शी शासन और दूरदर्शी विकास होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


