देश

करूर भगदड़ हादसा: निर्मला सीतारमण ने किया दौरा, 41 मौतों पर न्यायिक जांच के आदेश

Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में भगदड़ की घटना के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली. इस भगदड़ में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए.

मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगी. इसके अलावा, वे घटना में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात कर सकती हैं. उनके साथ केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन और तमिलनाडु भाजपा प्रमुख नैनार नागेंद्रन भी होंगे.

चेन्नई में एक श्रद्धांजलि सभा

इस बीच, सोमवार को चेन्नई में एक श्रद्धांजलि सभा रखी गई, जिसमें एआईएडीएमके सदस्यों की उपस्थिति में मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

कैसे हुई थी भगदड़?

बता दें कि 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान भगदड़ हुई थी. विजय का भाषण सुनने के लिए भारी भीड़ जमा होने के बाद यह हादसा हुआ. अधिकारियों के अनुसार, उनके भाषण के अंत में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी जिससे रैली स्थल पर भीड़भाड़ बढ़ गई और भगदड़ मच गई.

भगदड़ के समय बड़ी संख्या में लोग नीचे गिरने से दब गए जिनमें से अभी तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

बड़ी हस्तियों ने किया था दुख व्यक्त

घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की कई बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया. प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता राशि मिलेगी.

इसे भी पढ़ें-एनसीआर के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, इस दिन को बूंदाबादी का पूर्वानुमान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भगदड़ के कारणों का पता लगाने और भविष्य के आयोजनों के लिए सुरक्षा उपायों की सिफारिश करने के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में एक न्यायिक जांच का आदेश दिया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

4 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

12 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

40 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

41 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

53 minutes ago