देश

32 साल पहले अनंत चतुर्दशी के दिन जब थर्रा गया था महाराष्ट्र, बिछ गईं थी 8 हजार लाशें, आखिर क्या हुआ था उस दिन?

Latur Earthquake 1993: 30 सितंबर 1993 की तारीख थी, दिन था गुरुवार. घड़ी में सुबह के 3:56 बज रहे थे. दुनिया नींद के आगोश में थी. तभी कुछ ऐसा होता है कि पूरी दुनिया कांप उठती है. कइयों को ये पता भी न था कि वह आज का सूरज नहीं देख पाएंगे. धरती अचानक कांप उठती है. वजह था अर्थक्वेक यानी भूकंप.

महाराष्ट्र में लातूर जिले के किल्लारी गांव और आसपास के इलाकों में रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था. इसका केंद्र किल्लारी गांव में जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था.

सड़कें फट गईं, पेड़ उखड़ गए…ऐसा था तबाही का मंजर

एक के बाद एक तीन झटकों से सब कुछ चंद पलों में ही तहस-नहस हो गया. पक्के-कच्चे घर मिट्टी के ढेर में बदल गए. सड़कें फट गईं, पेड़ उखड़ गए और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. हजारों लोग मलबे में दब गए और पूरा गांव मातम में डूब गया. ये एक ऐसा दिन है जो इतिहास के पन्नों पर काले अक्षरों में दर्ज है. हर साल 30 सितंबर को उस भयावह हादसे में मिले जख्म हरे हो जाते हैं.

यह अनंत चतुर्दशी का दिन था, जब गणपति विसर्जन की धूम पूरे महाराष्ट्र में थी. हर तरफ ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों की भक्ति और बप्पा को विदाई देने का उत्साह था.

गणपति विसर्जन कर घरों में सो रहे थे लोग

किल्लारी और आसपास के गांवों में लोग देर रात तक विसर्जन के उत्सव में डूबे रहे. रात गहराने के साथ थके हुए लोग अपने घरों में लौटे और फिर पूरा गांव गहरी नींद में सो गया, लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह शांति महज कुछ घंटों की मेहमान थी.

यह भूकंप सिर्फ किल्लारी तक सीमित नहीं रहा. लातूर और उस्मानाबाद (अब धाराशिव) जिलों के 52 गांव इसकी चपेट में आए. लातूर का औसा और उस्मानाबाद का उमरगा तालुका इस प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए.

8 हजार लोगों की चली गई थी जान

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस आपदा में लगभग 8 हजार लोगों की जान चली गई, जबकि अनुमान है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा थी, क्योंकि कई शव मलबे में दबे रह गए. 16 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए और लगभग उतने ही जानवर मारे गए. हजारों घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए.

ये भी पढ़ें- दुबई से न्यूयॉर्क तक जश्न-ए-इश्का! एशिया कप में भारत की जीत पर दुनिया भर में प्रशंसक झूमे, अमेरिका में सड़कों पर उतरकर किया भारतीय टीम का समर्थन

कई गांवों का मिट गया वजूद

किल्लारी और आसपास के गांवों का तो जैसे वजूद ही मिट गया. सुबह की पहली किरण के साथ तबाही का मंजर सबके सामने था. लोग अपनों को मलबे में ढूंढ रहे थे, लेकिन जवाब में सिर्फ सन्नाटा और आंखों के सामने मलबे के ढेर थे.

इस दुख के पहाड़ ने पूरे महाराष्ट्र को गम में डुबो दिया. भूकंप ने न सिर्फ लोगों के घर छीने, बल्कि उनके अपनों को, यादों को और उनकी जिंदगी की रौनक को भी छीन लिया था. भूकंप के समय जो बच्चे थे, वे अब जवान हो चुके हैं. उन युवाओं ने अपने अस्तित्व की लड़ाई नए सिरे से शुरू कर दी है, मगर किल्लारी के लोग आज भी उस रात को याद कर सिहर उठते हैं, जब उनकी दुनिया पलभर में उजड़ गई थी.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

8 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

19 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

20 minutes ago

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

43 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

44 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

55 minutes ago