देश

दुश्मन देश की साजिश या सिर्फ एक गलती? कठुआ में विदेशी नेटवर्क का भंडाफोड़, BSF के शिकंजे में आया नाबालिक

BSF Detains Minor Kathua: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) को जानकारी मिली थी कि यह नाबालिग सीमा पार के संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुपों से जुड़ा हुआ था.

जम्मू के कठुआ (मनियारी) से बीएसएफ ने एक नाबालिग को पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप का सदस्य होने के आरोप में हिरासत में लिया है. इस ग्रुप में +92, +93 और +971 जैसे विदेशी कंट्री कोड वाले सदस्य जुड़े थे. नाबालिग का कहना है कि वह एक लिंक के जरिए इस ग्रुप में शामिल हुआ था. हालांकि उसके फोन से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.

पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े होने का गंभीर आरोप (Pakistani WhatsApp Group)

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है. सुरक्षा बलों ने मनियारी सीमावर्ती इलाके से एक स्थानीय नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है. इस लड़के पर पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े होने का गंभीर आरोप है.

मिली जानकारी के अनुसार, इस व्हाट्सएप ग्रुप में मौजूद अधिकांश मोबाइल नंबर पाकिस्तान के थे. इसके अलावा ग्रुप के सदस्यों के नंबरों के कंट्री कोड +92 (पाकिस्तान), +93 (अफगानिस्तान), +96 और +971 (खाड़ी देश) जैसे देशों से जुड़े हुए थे. पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह एक अज्ञात नंबर से मिले लिंक पर क्लिक करके इस संदिग्ध ग्रुप का हिस्सा बन गया था.

पुलिस जांच शुरु (Jammu Kashmir Security Alert)

शुरुआती जांच में नाबालिग के मोबाइल फोन से कोई भी संदिग्ध दस्तावेज या देश विरोधी सामग्री बरामद नहीं हुई है. फिर भी सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को हल्के में नहीं ले रही हैं. बीएसएफ और स्थानीय पुलिस मिलकर इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही हैं कि कहीं यह सीमा पार से युवाओं को बरगलाने या जासूसी कराने की किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं है.

यह भी पढ़ें:  मुंबई में शिवसेना की कलह आई सड़क पर: सरेआम चले लात-घूंसे, फटे नगरसेवक के कपड़े; देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago