देश

कौन है मौलाना जरजिस अंसारी? जिसने भगवान कृष्ण को बताया मुस्लिम और पक्का नमाजी

Who is Maulana Jarjis Ansari: मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि स्थल के मालिकाना हक को लेकर चल रही कानूनी जंग के बीच इंटरनेट पर एक बेहद भड़काऊ और संवेदनशील वीडियो सामने आया है. कट्टरपंथी तकरीरों और महिलाओं पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए बदनाम रहे विवादित मौलवी का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मौलवी ने सनातन धर्म के आराध्य भगवान श्री कृष्ण को लेकर एक ऐसा बेतुका और इतिहास-विरोधी दावा कर दिया है, जिससे हिंदू संगठनों और संत समाज में भारी उबाल आ गया है.

वीडियो कथित तौर पर 23 जून का बताया जा रहा है. जैसे ही यह दोबारा चर्चा में आया, साकेत भवन मंदिर के संतों से लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने इस मौलवी को तुरंत जेल भेजने की मांग तेज कर दी है. आइए जानें मौलवी ने गीता के किस श्लोक के साथ अनर्थ किया है और उसका पुराना इतिहास क्या है?

गीता के श्लोक बनाया अनर्थ (Maulana Jarjis Ansari Viral Video)

अपने भड़काऊ भाषण के दौरान मौलाना जरजिस अंसारी ने हिंदू समाज को गुमराह करने और अपने दावों को सही साबित करने के लिए ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ के एक पवित्र श्लोक का सहारा लिया, लेकिन उसका अर्थ पूरी तरह बदल दिया. जरजिस ने गीता के अध्याय 6 के 10वें श्लोक “योगी युञ्जीत सततमात्मानं रहसि स्थितः. एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः” का वाचन करते हुए दावा किया कि इसमें भक्तों को पूरे शरीर से इबादत करने का निर्देश है. उसने आगे झूठ फैलाया कि भगवान कृष्ण स्वयं धर्म से मुस्लिम थे, इस्लाम (दीन) का प्रचार करते थे और पांच वक्त के पक्के नमाजी थे.

श्लोक का वास्तविक सच (Maulana Jarjis Krishna Namazi Controversy)

वैदिक विद्वानों के अनुसार मौलवी ने जानबूझकर इस श्लोक का गलत अर्थ निकाला. इस श्लोक का वास्तविक और पवित्र अर्थ है. एक योगी का परम कर्तव्य है कि वह निरंतर अपने मन, शरीर और आत्मा को उस सर्वोच्च परमात्मा में लगाए. उसे एकांत स्थान पर अकेले रहकर, अपने मन और इंद्रियों को पूरी तरह वश में रखते हुए, सभी प्रकार की इच्छाओं, संचय और मोह-माया से मुक्त हो जाना चाहिए. इस पूरे अध्याय या श्लोक में दूर-दूर तक इस्लाम, नमाज या किसी अन्य मजहब का कोई जिक्र तक नहीं है.

कौन है मौलाना जरजिस अंसारी? (Maulana Jarjis Ansari biography)

यह कोई पहली बार नहीं है जब उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला यह मौलवी अपने जहरीले बयानों के कारण चर्चा में आया हो. इसका इतिहास विवादों और गंभीर अपराधों से भरा पड़ा है.

बलात्कार के मामले में 10 साल की जेल: सितंबर 2022 में, वाराणसी की एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने मौलाना जरजिस अंसारी को एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार बलात्कार करने और बाद में उसे ब्लैकमेल करने के संगीन जुर्म में 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी. वह एक सजायाफ्ता अपराधी है.

महिलाओं पर बेहद घटिया बयान: साल 2022 में ही जरजिस का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने महिलाओं के अधिकारों को कुचलते हुए कहा था कि एक मुस्लिम महिला को हर हाल में अपने पति की शारीरिक/यौन इच्छाओं को पूरा करना चाहिए, भले ही वह असहनीय प्रसव पीड़ा से क्यों न गुजर रही हो.

यूपी छोड़ने की भड़काऊ सलाह: फरवरी 2026 में, पश्चिम बंगाल में एक मजहबी जलसे के दौरान उसने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को निशाना बनाते हुए मुसलमानों को भड़काया था और उन्हें यूपी छोड़कर पश्चिम बंगाल में शिफ्ट होने की जहरीली सलाह दी थी.

ये भी पढ़ें: अपने बयानों में गोलमोल घूम रहे हैं शंकराचार्य, राम मंदिर विवाद में चंपत राय पर पलट गया नैरेटिव

सौहार्द बिगाड़ने का सुनियोजित प्रयास

मथुरा जन्मभूमि विवाद के संवेदनशील समय में मौलाना जरजिस अंसारी के इस पुराने और बेतुके वीडियो को दोबारा हवा देना यह साफ करता है कि कुछ तत्व उत्तर प्रदेश का सांप्रदायिक माहौल खराब करना चाहते हैं. गीता के श्लोकों का गलत अर्थ निकालकर भगवान कृष्ण को नमाजी बताना न केवल ऐतिहासिक रूप से हास्यास्पद है, बल्कि करोड़ों सनातनियों की गहरी आस्था पर एक सीधा और सुनियोजित प्रहार है. एक सजायाफ्ता मौलवी द्वारा खुद को मजहबी विद्वान बताकर इस तरह की भड़काऊ बातें करना समाज के लिए बेहद खतरनाक है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

4 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

20 minutes ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

29 minutes ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

40 minutes ago

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर सबकी नजर, चुनावी रणनीति के साथ पुलिस कलर समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…

47 minutes ago