देश

‘भूलने वाला नहीं हूं’, समर्थकों के समर्थन में नरोत्तम मिश्रा, SP-कलेक्टर को क्या चेतावनी दी?

Narottam Mishra Warning: दतिया/मनोज: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव इस समय प्रदेश की सियासत का सबसे बड़ा अखाड़ा बन चुका है. बीजेपी आलाकमान के समझाने-बुझाने के बाद कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा आखिरकार संगठन के फैसले के आगे मान गए हैं. वे दतिया उपचुनाव में आशुतोष तिवारी के लिए मंचों से वोट भी मांग रहे हैं और उनके समर्थन में चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं. लेकिन, चुनावी मंचों पर साथ दिखने के बावजूद दतिया की सड़कों पर जो खौफनाक मंजर पिछले दिनों दिखा, उसने नरोत्तम मिश्रा के भीतर सुलग रहे ज्वालामुखी को हवा दे दी है.

भले ही नरोत्तम मिश्रा पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन जब बात उनके वफादार समर्थकों पर आई, तो वे एक बार फिर अपने पुराने आक्रामक अंदाज में सड़कों पर उतर आए. दतिया के मंच से उन्होंने जिले के कलेक्टर और एसपी को खुलेआम चेतावनी दी है. नरोत्तम मिश्रा भले ही शांत दिख रहे हों, लेकिन वे अपने समर्थकों पर हुए एक्शन को कतई बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं.

क्या था वो पूरा वाकया? (Narottam Mishra Political Controversy)

दतिया से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था. कार्यकर्ताओं ने पार्टी के फैसले के खिलाफ नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया और उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन को कुचलने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और नेशनल हाईवे का जाम खुलवाया. लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब पुलिस बल नरोत्तम मिश्रा के निजी कार्यालय तक पहुंच गया और वहां कथित तौर पर आंसू गैस के गोले दाग दिए गए.

पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए नरोत्तम मिश्रा के सैकड़ों वफादार कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज (FIR) कर दिए. अपने कार्यकर्ताओं को इस तरह पुलिसिया कार्रवाई में घिरता देख नरोत्तम मिश्रा खुद को रोक नहीं पाए और मंच से सीधे दतिया के आला अफसरों को निशाने पर ले लिया.

एसपी-कलेक्टर को सीधी धमकी (Narottam Mishra Warning to SP Collector)

बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के प्रचार मंच पर खड़े होकर नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के एसपी और कलेक्टर को ललकारते हुए जो शब्द कहे, उसने प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया है. उन्होंने गरजते हुए कहा कि-

कप्तान कान खोलकर सुन लें, मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं, मैं हर एक बात याद रखता हूं. मैं जितनी शिद्दत से दोस्ती निभाता हूं, उतनी ही कड़ाई से दुश्मनी भी याद रखता हूं. आपको हाईवे का चक्का जाम खुलवाना था, तो आप खुलवा लेते, उसमें कोई आपत्ति नहीं थी. लेकिन मेरे कार्यालय के भीतर घुसकर आंसू गैस के गोले क्यों दागे गए? हमारे निर्दोष कार्यकर्ताओं पर सैकड़ों झूठे अपराध क्यों दर्ज किए गए? वक्त बदलने में देर नहीं लगती, और मैं एक-एक लाठी और आंसू गैस के गोले का हिसाब याद रखूंगा.

ये भी पढ़ें: कौन है मौलाना जरजिस अंसारी? जिसने भगवान कृष्ण को बताया मुस्लिम और पक्का नमाजी

कड़े तेवरों के बीच फंसी बीजेपी (BJP leader Narottam Mishra)

नरोत्तम मिश्रा का यह बयान साफ करता है कि वे मध्य प्रदेश की राजनीति के वो ‘टाइगर’ हैं जिन्हें बैकफुट पर धकेलना किसी के बस की बात नहीं है. उन्होंने पार्टी के कहने पर चुनाव प्रचार में उतरकर अपनी सांगठनिक वफादारी तो साबित कर दी है, लेकिन दतिया के एसपी और कलेक्टर को सरेआम मंच से धमकी देकर यह संदेश भी दे दिया है कि दतिया का असली ‘बॉस’ आज भी वही हैं. कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुई एफआईआर ने उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचाई है, जिसका हिसाब वे आने वाले समय में चुकता करने का इरादा रखते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago