Kedar Jadhav Joins Politics: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले केदार जाधव ने राजनीति में कदम रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ थाम लिया है. मंगलवार को उन्होंने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी की सदस्यता ली. इस मौके पर महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे.
बीजेपी में शामिल होने के बाद केदार जाधव ने कहा, “मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में जो विकास की राजनीति हो रही है, उससे प्रभावित होकर मैंने बीजेपी जॉइन की है. मैं चंद्रशेखर बावनकुले जी के नेतृत्व में पार्टी से जुड़ने पर गर्व महसूस कर रहा हूं.”
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने जाधव का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी के लिए यह गौरव का क्षण है. उन्होंने कहा, “केदार जाधव का खेल और समाज के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है. उनकी मौजूदगी पार्टी के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगी. हिंगोली और नांदेड़ से भी कई लोग आज हमारे साथ बीजेपी में शामिल हुए हैं.”
केदार जाधव ने जून 2024 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया था. पुणे में जन्मे इस खिलाड़ी को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का करीबी माना जाता है. जाधव ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ रांची में वनडे डेब्यू किया था. अपने करियर में उन्होंने 73 वनडे मैच खेले और 1389 रन बनाए, जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल रहे. इसके अलावा उन्होंने 27 विकेट भी झटके.
आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, और कोच्चि टस्कर्स केरल जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया. जाधव का आईपीएल करियर 2009 से 2023 तक चला और उन्होंने 93 मैचों में 1196 रन बनाए.
उनकी सबसे यादगार पारियों में से एक 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे वनडे में देखने को मिली थी. उस मैच में भारत ने 351 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. केदार ने 76 गेंदों में 120 रन ठोक कर विराट कोहली (122 रन) के साथ 200 रन की साझेदारी की थी और टीम को जीत दिलाई थी.
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…