Fake Companies Tax Fraud: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के पाली थाना क्षेत्र के अतरजी गांव निवासी राजेश कुमार को आयकर विभाग की ओर से 26 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है. नोटिस में कहा गया है कि हरियाणा और पुणे (महाराष्ट्र) में उनके नाम से दो कंपनियां चल रही हैं, जिन पर यह टैक्स बकाया है. राजेश इस नोटिस को देख कर हैरान और परेशान हो गए हैं.
राजेश वर्तमान में दिल्ली की एक मोबाइल कंपनी में 15,000 रुपये प्रति माह की तनख्वाह पर काम कर रहे हैं. इससे पहले भी वह दो निजी कंपनियों में नौकरी कर चुके हैं. राजेश ने बताया कि दो अप्रैल को उनके गांव के पते पर आयकर विभाग से नोटिस आया, जिसकी जानकारी परिजनों ने उन्हें दी और इसका फोटो व्हाट्सएप पर भेजा.
राजेश ने बताया कि यह नोटिस 18 मार्च को हरदोई आयकर विभाग से जारी किया गया था, जिसमें 27 मार्च तक जवाब देने को कहा गया था. नोटिस की जानकारी मिलते ही 6 अप्रैल को वे दिल्ली से गांव आए और हरदोई स्थित आयकर अधिकारियों से मिलकर अपनी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने न कोई कंपनी खोली है और न ही करोड़ों का कोई लेन-देन किया है.
राजेश का कहना है कि उनके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम से फर्जी कंपनियां खोली गई हैं. उन्होंने अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. राजेश का मानना है कि उनकी पुरानी नौकरी के दौरान जमा किए गए दस्तावेजों से डाटा लीक हुआ हो सकता है.
फिलहाल आयकर विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है. राजेश को उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही इस गलत नोटिस से राहत मिलेगी.
राजेश का परिवार आर्थिक रूप से बेहद सामान्य है. उनके पिता के नाम पर केवल तीन बीघा सरकारी पट्टा और पुश्तैनी जमीन है. राजेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर हैं. बड़े भाई पाली में एक दुकान पर काम करते हैं, जबकि दो छोटे भाई विकलांग हैं- एक को बिजली के करंट से चोट लगी थी. राजेश की शादी 2019 में हुई और उसी साल वे नौकरी के सिलसिले में दिल्ली गए थे.
इसे भी पढ़ें- रील बनाने का ऐसा जुनून कि मौत को दी खुली चुनौती! चलती ट्रेन के सामने किया ऐसा कारनामा जिसे देख हो जाएंगे हैरान
-भारत एक्सप्रेस
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…