देश

वाराणसी में 22 लोगों ने 19 वर्षीय लड़की से किया रेप….फिर नशीला पदार्थ खिलाकर चौराहे पर छोड़ा

Varanasi Rape Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर 22 लोगों ने एक सप्ताह तक गैंग रेप किया. पुलिस ने बताया कि छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है. उत्तरी वाराणसी के लालपुर इलाके की रहने वाली यह किशोरी 29 मार्च को अपने एक दोस्त से मिलने के लिए घर से निकली थी. वह अक्सर यहां बिना किसी परेशानी के जाती थी. लेकिन इस बार वह घर नहीं लौटी. जिसके बाद उसके परिवार ने 4 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

4 अप्रैल को ही पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर किडनैपरों ने पांडेयपुर चौराहे पर छोड़ दिया. वह किसी तरह पास में ही एक दोस्त के घर पहुंची और बाद में उसे घर ले जाया गया. बाद में उसने अपने पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. इस घटना को एक हुक्का बार, एक होटल, एक लॉज और एक गेस्ट हाउस में अंजाम दिया गया. इसमें कई लोग शामिल थे. शिकायत में कहा गया है कि 22 लोगों ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया.

कुछ आरोपियों की नाबालिग होने की संभावना है

मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी लोगों से पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार किए गए कुछ लोग हुकुलगंज और लल्लापुरा इलाके के हैं और उन्हें उसी रात हिरासत में ले लिया गया था. लेकिन पुलिस कोई भी जानकारी देने से कतरा रही है क्योंकि उनमें से कुछ के नाबालिग होने की भी संभावना है.

स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी चंद्रकांत मीना ने कहा कि न तो पीड़िता और न ही उसके परिवार ने शुरू में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “बलात्कार की शिकायत 6 अप्रैल को ही दर्ज कराई गई थी. आगे की जांच जारी है.”

वहीं गिरफ्तारी के बाद पुलिस दीनदयाल अस्पताल में रेप के आरोपियों का मेडिकल कराने पहुंची थी. मेडिकल कराकर लौट रहे आरोपियों पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया. कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के बाल खीचें और थप्पड़ मारा. पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है.


ये भी पढ़ें: Meerut Saurabh Murder Case: मुस्कान के पेट में पल रहा बच्चा किसका ? सौरभ के भाई ने की जांच की मांग


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

21 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

35 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

40 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

53 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago