देश

दिल्ली वासियों के लिए केजरीवाल की 10 गारंटी, बीजेपी पर भी किया वार

दिल्ली में MCD चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही सियासी पारा चढ़ गया है.  आम आदमी पार्टी जीत हासिल करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है. कूड़े और दिल्ली के प्रदूषण को लेकर आप और बीजेपी में जुबानी जंग छिड़ी हुई है. इसी बीच आज केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर दिल्ली वासियों के लिए 10 गारंटी का ऐलान किया है. इनमें दिल्ली को सुंदर बनाना, कूड़े के पहाड़ों से निजात दिलाने जैसे वादे शामिल हैं.

कूड़े का करेंगे समाधान: केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का ऐलान किया है. केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी में जीत के बाद हम दिल्ली से तीनों कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे. जिसके लिए हम लंदन और टोक्यो से एक्सपर्ट बुलाएंगे और कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे और आगे कभी इस तरह के कूड़े के पहाड़ बनने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि दुनिया के देश जिस तरह से अपने यहां कर रहे हैं उसी तरह हम भी कूड़े और कचरे का निस्तारण करेंगे.

बीजेपी पर भी साधा निशाना

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला, उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की और कहा कि योग,काम और स्कूल रोकने वालों को वोट मत देना. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी गारंटी कभी टूटती नहीं है. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से वादा किया है कि वे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे. व्यापारियों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया आसान करेंगे.

दिल्ली वासियों के लिए केजरीवाल की 10 गारंटी

1. दिल्ली को सुंदर बनाएंगे और दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करेंगे, आगे कूड़े का कोई नया पहाड़ नहीं बनेगा. कूड़े से दिल्ली को निजात दिलाने के लिए लंदन, टोक्यो से एक्सपर्ट की मदद लेकर कूड़े के मैनेजमेंट की व्यवस्था करेंगे

2. बिल्डिंग के नक्शे पास कराने की प्रकिया में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे. ये प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. घर के निर्माण के लिए नियम लाएंगे.

3. पार्किंग की व्यवस्था ठीक करेंगे. बेहतर प्लान बनाएंगे.

4.दिल्ली को आवारा पशुओं से निजात दिलायेंगे

5.गलियों और नगर निगम की सड़कों को ठीक कराएंगे

6. वर्ल्ड क्लास शिक्षा और हेल्थ मॉडल होगा

7. पार्कों और अस्पताल में अच्छी व्यवस्था करेंगे.

8. संविदाकर्मियों को पक्का करेंगे. उन्हें 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन दिया जाएगा.

9. व्यापारियों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया आसान करेंगे.

10. स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वेंडिंग जोन बनाएंगे और वसूली राज खत्म करेंगे

 

बता दें कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के लिए चुनाव 4 दिसंबर को होगा. चुनाव के बाद वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी.

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

33 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

44 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

46 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago