आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अब कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘डॉक्टर जी’ के बाद जल्द ही एक्शन अवतार में नजर आने- वाले है. आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ‘एक्शन हीरो’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. जिसके बाद से फैंस उनका एक्शन अवतार देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
इस बीच फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा हुआ है. आयुष्मान खुराना की फिल्म में साथ निभाने के लिए एक एक्शन हीरो की एंट्री हुई है.
हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना की फिल्म एक्शन हीरो में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की एंट्री हुई है. अक्षय कुमार की फिल्म में धांसू कैमियो होने वाला है और उनका पूरा पार्ट शूट भी हो चुका है. दिलचल्प बात ये होगी कि, इस फिल्म में दोनों पहली बार एकसाथ स्क्रीन शेयर करेंगे. वहीं अक्षय कुमार सिर्फ 1 घंटे के लिए ही फिल्म में दिखाई देंगे.
अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो रहें हैं बता दें कि, ये फिल्म अनिरुद्ध अय्यर ने डायरेक्ट की है. फिल्म का ट्रेलर 11 नवंबर को रिलीज किया जाएगा.
बता दें कि फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अब देखना ये होगा कि आयुष्मान खुराना और अक्षय कुमार की जोड़ी बड़े पर्दे पर क्या धमाल मचाती है.
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…