देश

केजरीवाल ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- CM आतिशी को जेल में डालने की हो रही है तैयारी

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ बुधवार को केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल में डालने की तैयारी की जा रही है और उसके पहले आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं के घर एक बार फिर से रेड करवाई जाएगी.

केजरीवाल का बड़ा आरोप

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोग जानते है कि भाजपा ने दिल्ली के लोगों के लिए कितने तरह तरह के षड्यंत्र किए हैं. जब उनके ये सारे षड्यंत्र फेल हो गए तो उन्होंने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं को जेल भेजना शुरू किया. अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा न केवल हार रही है, बल्कि भारत के इतिहास में भाजपा की ये सबसे बड़ी हार होने वाली है.

आतिशी की गिरफ्तारी की प्लानिंग

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की आधी जिम्मेदारी भाजपा के पास थी. जिसका इन्होंने ठीक तरीके से निर्वहन नहीं किया. दिल्ली के लोगों ने इन्हें एक ही काम दिया था, और वो था दिल्ली की कानून व्यवस्था का, वो भी वो कर नहीं पाए. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने इतने सारे काम किए इसलिए हम कह रहे हैं की हमें वोट दो. उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले हमने दो योजना जारी की. दिल्ली की कैबिनेट पहले ही 1000 रुपए पास कर चुकी है लेकिन हमने वादा किया कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम इसकी रकम 2100 करायेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि ईडी, सीबीआई की तरफ से आतिशी की गिरफ्तारी की प्लानिंग की जा रही है और इसके लिए दिल्ली के ट्रांसपोर्ट विभाग के किसी केस को लेकर आतिशी की गिरफ्तारी का षड्यंत्र भाजपा कर रही है.

ये भी पढ़ें- PM Modi ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं, शांति और समृद्धि की कामना की

इस मुद्दे को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग में फर्जी केस दर्ज कराकर मेरे खिलाफ कार्रवाई करने की साजिश रची जा रही है यह लोग अब दिल्ली की महिलाओं के बस में फ्री सफर को भी बंद करना चाहते हैं. मेरे ऊपर फर्जी केस करने की तैयारी चल रही है. और अगर मेरी गिरफ्तारी होती है तो आखिरकार सारी सच्चाई सामने आ जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

6 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

53 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago