देश

पुलिस की गाड़ी का दरवाजा लगने से कटी थी उंगली…वायरल वीडियो पर आरोपी सिया गोयल के पिता ने दी सफाई

Ketan Agrawal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड इस समय देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी बीच, मामले की मुख्य आरोपी सिया गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की गाड़ी में बैठते वक्त सिया ने मीडिया और लोगों को देखकर ‘मिडिल फिंगर’ दिखाया. इंटरनेट पर लोग सिया के इस बर्ताव की जमकर आलोचना कर रहे हैं, लेकिन अब इस पूरे विवाद पर सिया के पिता प्रवीण गोयल का बयान सामने आया है, जिन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

बेटी के बचाव में प्रवीण गोयल ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच प्रवीण गोयल ने अपनी बेटी का बचाव करते हुए कहा कि वायरल वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि सिया ने किसी को भी कोई आपत्तिजनक या अश्लील इशारा नहीं किया था.

प्रवीण गोयल के अनुसार, जब पुलिस सिया को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा रही थी, उसी हड़बड़ी में कार का भारी दरवाजा सिया के हाथ पर लग गया था. दरवाजा लगने की वजह से उसकी उंगली में गंभीर चोट आ गई थी. दर्द के मारे उसके उंगली की पॉजिशन वैसी हो गई थी, जिसे वीडियो में देखकर लोग गलत अंदाजा लगा रहे हैं.

‘अधूरी जानकारी पर न बनाएं राय’

सिया के पिता ने जनता और सोशल मीडिया यूजर्स से भावुक अपील की है. उन्होंने कहा कि बिना पूरी सच्चाई जाने और महज एक छोटी सी वीडियो क्लिप के आधार पर किसी के चरित्र पर सवाल उठाना ठीक नहीं है. इससे सिया की छवि को जानबूझकर खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे जांच पूरी होने का इंतजार करें और अधूरी जानकारियों पर अपनी राय न बनाएं.

पुलिस ने नहीं दिया कोई बयान

आपको बता दें कि जब पुलिस केतन हत्याकांड की जांच के सिलसिले में सिया को लेकर जा रही थी, तभी मीडिया कैमरों ने यह फुटेज रिकॉर्ड किया था. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और लोग इसे आरोपी का ‘घमंड और बदतमीजी’ बताने लगे.

हालांकि, इस पूरे वीडियो विवाद पर पुलिस या जांच एजेंसियों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या टिप्पणी नहीं आई है. पुलिस का पूरा ध्यान फिलहाल केतन अग्रवाल की हत्या से जुड़े सबूतों को इकट्ठा करने और मामले की तह तक जाने पर है.

ये भी पढ़ें: टेलीग्राम और सरकार के बीच तनातनी जारी; ऐप को मिला 15 दिनों का अल्टीमेटम, जानें क्या है मामला?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

18 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

42 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

55 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago