Kevin Pietersen Insta Post Bittu Tabahi: जब इरादे मजबूत हों, तो अकेला इंसान भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में रहने वाले 20 साल के छात्र ‘बिट्टू तबाही’ ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. अपनी जान जोखिम में डालकर अजनार नदी का कायाकल्प करने वाले इस युवा की मुरीद अब पूरी दुनिया हो रही है. महान इंग्लैंड क्रिकेटर केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया पर बिट्टू की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें असली ‘हीरो’ करार दिया है.
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बिट्टू की तारीफ की. पीटरसन ने लिखा, ‘वेल डन भाई! 20 साल की उम्र में बिट्टू बिना दस्ताने, जूते या तैरना न जानते हुए भी दूषित नदी को साफ करने उतर पड़ा.
उसके नाम का मतलब भले ही ‘तबाही’ हो, लेकिन आज वह जल प्रदूषण को तबाह कर रहा है. कभी-कभी बदलाव तब शुरू होता है जब कोई किसी और के शुरू करने का इंतजार बंद कर देता है. यह सचमुच हीरो जैसा काम है और वह अंतरराष्ट्रीय सम्मान के हकदार हैं.’
BSc के छात्र बिट्टू ने 26 जनवरी 2026 को ब्यावरा में मंदिर के पास अजनार नदी की सफाई का बीड़ा उठाया था. शुरुआत में कुछ दोस्त साथ आए, लेकिन बाद में सब पीछे हट गए. बिट्टू ने हार नहीं मानी और अकेले ही नदी से टनों प्लास्टिक व कचरा निकाला.
बिट्टू ने अपनी जेब से ₹30,000 खर्च कर डस्टबिन और उपकरण खरीदे, मंदिर के पूजा-अपशिष्ट से खाद बनाई और इस दौरान हाथों में इन्फेक्शन भी हुआ.
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने बिट्टू पर सिर्फ ‘लाइक्स’ और पब्लिसिटी के लिए ड्रामा करने का आरोप लगाया. लेकिन बिट्टू ने बिना डिगे हर दिन की सफाई के वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया.
बता दें कि पीटरसन से पहले देश के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी मार्च 2026 में बिट्टू का वीडियो शेयर कर उनकी सराहना कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मैं उसे जानता तक नहीं…’ संजय पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज पर बोले चिराग पासवान, दर्ज कराई शिकायत
-भारत एक्सप्रेस
Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…
Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…
IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…
दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…
आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…
16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…