Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘मैं उसे जानता तक नहीं…’ संजय पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज पर बोले चिराग पासवान, दर्ज कराई शिकायत

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान संजय आजाद पर हमला करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज के वीडियो पर चिराग पासवान ने क्या कहा?

चिराग पासवान ने दी सफाई

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय पर कथित हमला हुआ था. आरोप स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा, जिसने बाद में एक वीडियो जारी कर खुद हमले की बात स्वीकार की. वीडियो में उसने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई नेताओं के करीबी होने का दावा भी किया.

चिराग पासवान ने दी सफाई

इस पर चिराग पासवान ने कहा कि वह स्वतंत्र भारद्वाज को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते. उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है. चिराग ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति खुलेआम यह स्वीकार करता है कि उसने किसी को इतनी बुरी तरह मारा कि उसकी जान जा सकती थी और फिर भी कार्रवाई न हो, तो यह समाज और देश के लिए गलत संदेश होगा.

नाम का गलत इस्तेमाल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोई भी नेता से मिल सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह व्यक्तिगत तौर पर जान-पहचान रखता है. उन्होंने कहा कि नाम का गलत इस्तेमाल करना गंभीर मामला है. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि संजय और निशु की लड़ाई में वह और उनकी पार्टी पूरी तरह साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाने की जिम्मेदारी लेते हैं.

बुलंदशहर से हुई गिरफ्तारी

राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से हिरासत में लिया. बताया गया कि गिरफ्तारी से पहले वह फरार हो गया था, लेकिन SC-ST एक्ट की धाराएं लगने के बाद उसे पकड़ा गया.

23 जून को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया था. इसी दौरान झड़प में संजय आजाद घायल हो गए. संजय का कहना है कि जब वह अपने फोन से प्रदर्शन रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ. आरोप है कि पहले घूंसा मारा गया और फिर किसी कठोर वस्तु से सिर पर वार किया गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital