Khairthal-tijara factory fire Alwar: राजस्थान के अलवर जिले के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बंद गत्ता प्लांट में भीषण आग लग गई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है. आग इतनी विकराल है कि फैक्ट्री के अंदर से लगातार तेज धमाकों की आवाजें आ रही हैं. आशंका जताई जा रही है कि अंदर गैस सिलेंडर फट रहे हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि फैक्ट्री करीब 2 महीने से पूरी तरह बंद बताई जा रही थी, फिर भी अंदर श्रमिक मौजूद थे. अब तक 7 श्रमिकों के जले हुए शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई और श्रमिक अंदर फंसे होने की आशंका है.
आग की सूचना मिलते ही आधा दर्जन से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की तीव्रता और धमाकों के कारण बुझाने में भारी दिक्कत आ रही है. पुलिस ने आसपास के इलाके को पूरी तरह खाली करवा दिया है और आम लोगों को घटनास्थल से दूर रखा गया है. खुशखेड़ा थाना की पुलिस और दमकलकर्मी दोनों टीमों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
सबसे बड़ा सवाल यह है कि बंद फैक्ट्री में श्रमिक अंदर क्या कर रहे थे? फैक्ट्री के बाहर कोई नाम-प्लेट या बोर्ड नहीं लगा है, जिससे पहचान और भी मुश्किल हो गई है. अभी तक आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. पुलिस और फायर विभाग दोनों ही स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है. स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. कई लोग अपने परिजनों की तलाश में मौके पर पहुंच गए हैं.
इस हादसे ने पूरे खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में कोहराम मचा दिया है. परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और प्रशासन से त्वरित राहत व जांच की मांग कर रहे हैं. आशंका है कि फैक्ट्री में श्रमिकों की मौजूदगी अवैध थी या कोई गैरकानूनी काम चल रहा था. पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…