Gold Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे थे, तो आज की खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. सर्राफा बाजार से एक बड़ी राहत वाली खबर आ रही है. हफ्ते के पहले ही दिन यानी सोमवार, 16 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है. पिछले काफी समय से आसमान छू रहे इन कीमती धातुओं के दाम अब नीचे की ओर लुढ़कने लगे हैं, जिसे बाजार की भाषा में ‘बड़ा करेक्शन’ माना जा रहा है.
सोमवार सुबह जैसे ही वायदा बाजार खुला, निवेशकों और खरीदारों के होश उड़ गए. अप्रैल वायदा वाले सोने की कीमतों में देखते ही देखते 1% से ज्यादा की गिरावट आ गई. ताजा आंकड़ों की बात करें तो सुबह करीब 10:40 बजे सोना 1,334 रुपये सस्ता होकर 1,54,561 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोना 1.57 लाख रुपये के करीब टिका हुआ था, लेकिन आज की इस गिरावट ने इसे 1.55 लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे धकेल दिया है.
चांदी का हाल तो और भी बुरा है. मार्च एक्सपायरी वाली चांदी की कीमतों में लगभग 3% की भारी कटौती देखी जा रही है. चांदी आज 7,162 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गई है, जिसके बाद इसका भाव 2,37,198 रुपये के आसपास आ गया है. चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो शादियों के सीजन के लिए भारी गहने बनवाने की सोच रहे हैं.
ये भी पढ़ें- अब ट्रैफिक चालान के लिए नहीं काटने होंगे कोर्ट के चक्कर, घर बैठे ‘डिजिटल लोक अदालत’ से होगा फैसला
बाजार के जानकारों का कहना है कि इसके पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर का मजबूत होना है. जब डॉलर ताकतवर होता है, तो अक्सर सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है. इसके अलावा, पिछले कुछ हफ्तों में सोने-चांदी ने जो रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी, उसके बाद अब बड़े निवेशक मुनाफावसूली (Profit Booking) कर रहे हैं. यानी ऊंचे दामों पर लोग अपनी होल्डिंग बेच रहे हैं, जिससे बाजार में बिकवाली बढ़ी और कीमतें गिर गईं.
शादियों का सीजन जोरों पर है, ऐसे में गहनों की मांग काफी ज्यादा रहती है. जानकारों का मानना है कि कीमतों में आई यह कमी ग्राहकों के लिए खरीदारी का एक सुनहरा मौका साबित हो सकती है. हालांकि, एक बात का ध्यान जरूर रखें कि ये रेट वायदा बाजार के हैं. जब आप अपनी स्थानीय दुकान या बड़े ज्वेलर के पास जाएंगे, तो वहां फाइनल रेट में GST और मेकिंग चार्जेस अलग से जोड़े जाएंगे. इसलिए निवेश या खरीदारी से पहले एक बार अपने भरोसेमंद ज्वेलर से फाइनल भाव जरूर कंफर्म कर लें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…
गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…
नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…
Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…
मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…