देश

खालिदा जिया की विरासत हमेशा रहेगी, नहीं भरी जा सकती उनकी जगह- पीएम मोदी

बांग्लादेश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 30 दिसंबर 2025 की सुबह निधन हो गया. बेगम खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होने के लिए भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी वहां पहुंचे थे. एस. जयशंकर ने जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शोक संदेश सौंपा था. खत में पीएम मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके जाने से जो खालीपन है, उसे भरा नहीं जा सकता.

बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बेगम खालिदा जिया के जाने से एक ऐसा खालीपन आया है जिसे भरा नहीं जा सकता, लेकिन उनका विजन और विरासत हमेशा रहेगी.

चिट्ठी में लिखा है, “मुझे यकीन है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के आपके काबिल नेतृत्व में उनके आदर्शों को आगे बढ़ाया जाएगा और एक नई शुरुआत और भारत और बांग्लादेश के बीच गहरी और ऐतिहासिक साझेदारी को और बेहतर बनाने के लिए एक गाइडिंग लाइट की तरह काम करेंगे.”

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं बांग्लादेश के लोगों के साथ भी हैं, जिन्होंने अपने पूरे इतिहास में जबरदस्त ताकत और सम्मान दिखाया है. उन्होंने लिखा, “मुझे भरोसा है कि वे शांति और सद्भाव के साथ आगे बढ़ते हुए अपने साझा मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और राष्ट्रीय एकता की गहरी भावना से आगे बढ़ते रहेंगे.”

पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने खालिदा जिया के साथ 2015 में अपनी मुलाकात को याद किया और कहा, “वह एक अनोखे इरादे और विश्वास वाली नेता थीं और उन्हें बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त था.” पीएम मोदी ने कहा कि बांग्लादेश के विकास में खालिदा जिया ने अहम भूमिका निभाई. खालिदा जिया ने बांग्लादेश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में कई अहम योगदान दिए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “इस गहरे निजी नुकसान पर मेरी दिल से संवेदनाएं स्वीकार करें. उनकी आत्मा को शांति मिले.”

उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि वे तारिक रहमान और उनके परिवार को इस मुश्किल समय से उबरने की ताकत और हिम्मत दें. उन्होंने कहा, “मैं आपके भविष्य के प्रयासों के लिए भी आपको शुभकामनाएं देता हूं.”

31 दिसंबर को उन्हें उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के कब्र के पास सुपुर्द-ए-खाक किया गया. बेगम जिया को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी. जिया के जाने के साथ ही बांग्लादेश में राजनीतिक युग का अंत हो गया.

ये भी पढ़ें: चाय की टपरी से लेकर सात समंदर पार तक… हर तरफ UPI का जलवा, पीएम मोदी का विजन रंग लाया

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago