Khan Sir Reception: बिहार की राजधानी पटना सोमवार शाम (2 जून) एक खास मौके का गवाह बनी, जब देशभर में युवाओं के चहेते और चर्चित शिक्षक खान सर (Khan Sir) ने अपनी शादी के बाद एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया. इस रिसेप्शन में पहली बार उनकी पत्नी सार्वजनिक रूप से सबके सामने आईं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
गौरतलब है कि खान सर ने मई में बेहद सादगी से शादी की थी. उस समय भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल को देखते हुए उन्होंने किसी बड़े आयोजन से परहेज किया था. उन्होंने शादी की जानकारी कुछ समय बाद अपनी लाइव क्लास के दौरान दी थी और बताया था कि उन्होंने निजी खुशी को देशहित में सीमित करना उचित समझा.
रिसेप्शन में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा खान सर की पत्नी की पहली झलक ने. लाल लहंगे और घूंघट में ढंकी उनकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई हैं. उनकी सादगी और गरिमामय उपस्थिति ने सभी का दिल जीत लिया. वहीं, खुद खान सर ब्लैक सूट में गुलाबी शर्ट और लाल टाई पहनकर काफी हैंडसम नजर आ रहे थे. एक वीडियो में वे पत्नी का हाथ थामकर स्टेज तक लाते नजर आए.
रिसेप्शन समारोह दानापुर के शगुन मोड़ स्थित पनाचे बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया था, जहां फूलों और लाइटिंग से खूबसूरत सजावट की गई थी. इस खास अवसर पर कई बड़ी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई. इसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए.
इस खास मौके पर खान सर ने अपने छात्रों को भी याद किया और एलान किया कि वे 6 जून को विद्यार्थियों के लिए एक विशेष भोज आयोजित करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके जीवन की हर उपलब्धि में छात्रों का अहम योगदान है. यही जुड़ाव है जो उन्हें देशभर के युवाओं के दिलों में खास स्थान दिलाता है.
बता दें कि खान सर ने बिल्कुल सिंपल तरीके से शादी की है. उन्हें ससुराल से 5 सामान मिले हैं, जिसमें पीनी के पानी के लिए बड़ा सा मिट्टी का घड़ा, एक मिट्टी का बर्तन, हाथ वाला पंखा, कुरान की एक प्रति और प्रार्थना करने के लिए एक चटाई शामिल हैं.
लंबे समय से चर्चाओं में रहे इस सवाल का भी जवाब आखिरकार सामने आया – खान सर की पत्नी का नाम ए.एस. खान है. हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी पत्नी की ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की है और निजी जीवन को सीमित रखने की बात कही है.
क्लास के दौरान अपनी शादी का जिक्र करते हुए खान सर ने कहा था कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था, तब उनका मन हुआ कि शादी को टालकर सीमा पर जाकर सैनिकों का साथ दें. लेकिन माता-पिता की इच्छा और भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने शादी का निर्णय बरकरार रखा.
ये भी पढ़ें: Vibhu Raghave Death: कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद टीवी एक्टर विभु राघव हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
– भारत एक्सप्रेस
HISTORY OF BIHAR CONGRESS: पटना की राजनीतिक यात्रा सिर्फ सत्ता और चुनावों तक सीमित नहीं…
ADANI AHMEDABAD MARATHON LAUNCH: गुजरात के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री हर्ष सांघवी ने 29 नवंबर…
लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…
BJP Target 243 Bihar: स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करके, अपने सामाजिक आधार का विस्तार करके…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…