देश

‘कौन सी लड़की, कैसी छेड़छाड़?’ 40 साल बाद पुलिस ने धरा तो 64 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा से कानून की सख्ती की एक अनोखी खबर सामने आई है. यहां पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को 64 साल की उम्र में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

वर्ष 1986 में 24 साल की उम्र में युवती से छेड़छाड़ करने के बाद जमानत पर फरार हुआ आरोपी अशोक कुमार 40 साल बाद 64 वर्ष की उम्र में पकड़ा गया. आरोपी ने पूछताछ में भूलने की बीमारी का हवाला देते हुए कहा कि उसे याद ही नहीं कि उसने किसे छेड़ा था.

40 साल पुराना मामला आया सामने

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मोघट रोड थाना क्षेत्र में कानून की मजबूती का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहाँ पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 64 वर्षीय अशोक कुमार (पिता पॉपसिंग) के रूप में हुई है.

1986 में दर्ज हुआ था केस

यह मामला वर्ष 1986 का है, जब संजय नगर निवासी 24 वर्षीय अशोक कुमार के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने उस समय उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहाँ से उसे जमानत मिल गई थी. लेकिन जमानत मिलने के बाद आरोपी अदालत की पेशियों से लगातार गायब रहा, जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी कर दिया.

बदले हुलिए के बीच ऐसे हुई गिरफ्तारी

40 वर्षों के लंबे समय में आरोपी का शारीरिक हुलिया पूरी तरह बदल चुका था. पुलिस जब उसके पुराने ठिकानों पर पहुँची तो वहाँ ताला लटका मिला. इसके बाद टीआई विकास खिंची और हेड कांस्टेबल रफीक खान को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बस स्टैंड के पास गन्ने की चरखी की दुकान में रह रहा है. पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा.

पूछताछ में आरोपी ने दी सफाई

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे 40 साल पुराने मामले के बारे में पूछा, तो उसने भूलने की बीमारी और उम्र का हवाला दिया. आरोपी ने कहा कि उसे इतना पुराना मामला और पीड़ित महिला का नाम तक याद नहीं है. पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें-आज भी बेटियां सुरक्षित नहीं! स्कूल से जाते-आते वक्त करता था छेड़खानी… परेशान छात्रा का हुआ दर्दनाक अंत

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

16 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

16 minutes ago