देश

10 लाख के टेंडर में लगी सिर्फ फाइबर की मूर्ति, टंट्या मामा की प्रतिमा को लेकर खरगोन में बवाल

ओमप्रकाश रामणेकर/खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन शहर में क्रांतिकारी जननायक टंट्या मामा की मूर्ति स्थापना का मामला गरमा गया है. दरअसल शहर के बिष्टान रोड तिराहे पर विगत दिनों नगरपालिका(Khargone) द्वारा क्रांतिकारी की मूर्ति को लगाया गया था. आरोप यह कि कागजो में पत्थर या धातु की मूर्ति दिखाकर सस्ती फाइबर की मूर्ति की स्थापित कर दी गई है. करीब 10 लाख रुपये का टेन्डर होने के बावजूद फ़ाइबर की सस्ती मूर्ति को लगा दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

मध्यप्रदेश के खरगोन शहर के बिष्टान रोड तिराहे पर विगत दिनों नगरपालिका द्वारा एक मूर्ति लगाए गई. यह मूर्ति क्रांतिकारी जननायक टंट्या मामा की थी. कागजो में मूर्ति की बनाबट को पत्थर या धातु से निर्मित होना बताया गया है. जबकि मौके पर सस्ती फाइबर की मूर्ति की स्थापित कर दी गई है. मूर्ति स्थापना का टेंडर भी करीब 10 लाख रुपये का हुआ था. वही मात्र कुछ हजार रुपये की फाइबर मूर्ति स्थापित कर दी गई. इस प्रतिमा का लोकार्पण विधायक बालकृष्ण पाटीदार ओर कलेक्टर भव्य मित्तल द्वारा किया गया था.

कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

वहीं कांग्रेस ने मुर्ति खरीदी में भारी भ्रष्टाचार का नगर पालिका परिषद पर आरोप लगाते हुए कलेक्टर को मय दस्तावेज के साथ शिकायत की गई. शिकायत में बताया कि नगर पालिका परिषद खरगोन ने 24/9/2025 को पीआईसी की बैठक में संगमरमर पत्थर या धातु की मूर्ति लगाया जाना तय हुआ था.

यह भी पढ़ें: खरगोन के इस मंदिर में गिरती है सूर्य की पहली किरण, मकर संक्रांति का है विशेष महत्व

विज्ञप्ति भी नगर पालिका परिषद खरगोन ने धातु या पत्थर की मूर्ति हेतु निकाली गई. उन्होंने आरोप लगाया कि कि जब मूर्ति संबंधित फर्म से नगर पालिका परिषद ने प्राप्त की और उसका भौतिक सत्यापन किया होगा. तब भी नगर पालिका परिषद ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया. इसका अर्थ है कि नगर पालिका परिषद में इस कार्य हेतु जिम्मेदार लोगों ने जानबूझकर इसमें भ्रष्टाचार किया है.

प्रसाशन की प्रतिक्रिया क्या रही?

मामला उजागर होने के बाद जिला कलेक्टर ने नगर पालिका (Khargone) के सीएमओ को जांच के आदेश दिए. उसके बाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष छाया जोशी और नगर पालिका सीएमओ द्वारा सफाई देते हुए बताया कि ठेकेदार को मूर्ति की राशि नही देने और उसे ब्लैकलिस्ट करने के बात कही गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

11 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

53 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago