BJP President Election Date: देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शीर्ष नेतृत्व परिवर्तन की घड़ी आ गई है. पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का आधिकारिक बिगुल फूंक दिया है. 14 जनवरी को खरमास समाप्त होने के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो चुकी है और अब 19 जनवरी 2026 को नए अध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया होगी. राजनीतिक गलियारों में यह तय माना जा रहा है कि पार्टी के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार से पांच बार के विधायक नितिन नबीन ही जेपी नड्डा की जगह लेंगे.
बीजेपी के केंद्रीय चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, चुनाव की प्रक्रिया दो दिनों में पूरी की जाएगी. 19 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, और 20 जनवरी को जांच के बाद नए अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी. चूंकि नितिन नबीन के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है, इसलिए चुनाव निर्विरोध होने की पूरी संभावना है. 20 जनवरी को आधिकारिक ऐलान के साथ ही बीजेपी को उसका नया कप्तान मिल जाएगा.
46 वर्षीय नितिन नबीन अगर अध्यक्ष चुने जाते हैं तो वह BJP के इतिहास में इस पद को संभालने वाले सबसे युवा नेता होंगे. 14 दिसंबर को ही उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. बिहार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक का उनका सफर पार्टी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें युवा नेतृत्व को कमान सौंपने पर जोर दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: कंबोडिया में ‘साइबर स्लेवरी’ का काला खेल! मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश
इस ऐतिहासिक बदलाव को भव्य बनाने के लिए बीजेपी ने पूरी तैयारी की है. सूत्रों के मुताबिक, 19 जनवरी को नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों को भी दिल्ली तलब किया गया है, जो नबीन के समर्थन में एकजुटता दिखाएंगे.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…