मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Khatauli Bypoll: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने खतौली (Khatauli Bypoll) में एक जनसभा को संबोधित किया. सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार थी, महीनों कफ्यू था. यहां तक की लोगों को पलायन करना पड़ा था. साथ ही सीएम ने आरएलडी पर भी जमकर निशाना साधा.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब कमाल का बवाल हो रहा था, तब सपा की सरकार थी, महीनों कर्फ्यू था. यहां के लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा था. हजारों हिंदू नौजवानों को जेल में ठूस दिया गया था. तब सपा के नेता तो याद नहीं थे, लेकिन लोकदल के नेता कहा थे?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के लिए बुलडोजर का जिक्र किया. उन्होंने ने कहा कि हमारा संकल्प सबका साथ सबका विकास है. जो जिस भाषा में समझेगा, उसी भाषा में समझाएंगे. प्रदेश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा में कहा कि सपा के शासनकाल में कवाल कांड हुआ था. ये सपा सरकार के शासनकाल के लिए कलंक है. उन्होंने आरएलडी को लेकर सवाल करते हुए कहा कि जिस समय दंगे हो रहे थे, उस समय लोकदल के लोग कहां थे?
इसी दौरान सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अराजकता का कोई स्थान नहीं है. सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उस समय माफियाओं का राज था. माफिया तंत्र को डबल इंजन की सरकार ने नियंत्रित किया है और लगाम लगाई है.
ये भी पढ़ें : Gujarat Election: गुजरात में बोले CM योगी- गोधरा में रामभक्तों ने बलिदान दिया, कांग्रेस आस्था का अपमान करती थी
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच गठबंधन है. खतौली सीट (Khatauli Bypoll) से आरएलडी ने मदन भैया को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है.
-भारत एक्सप्रेस
फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…
Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…
Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…
दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…