इजराइली फिल्ममेकर नादव लैपिड(फाइल फोटो)
Nadav Lapid: “द कश्मीर फाइल्स”2022 की सबसे चर्चित फिल्मों से एक फिल्म है. रिलीज़ होने के दौरान से हीं यह फिल्म चर्चा में रही है. 53वें आईएफएफआई में इजराइली फिल्ममेकर नादव लैपिड ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गये हैं.
इजराइली फिल्ममेकर नादव लैपिड (Nadav Lapid) ने बतौर हेड ज्यूरी गोवा में हाल ही में खत्म हुए 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2022) शिरकत की. उन्होंने अपने बयान में बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) की जमकर आलोचना की है.उन्होंने इस फिल्म को बेहूदा और प्रोपेगंडा बता दिया. नादव के इस बयान के बाद हर तरफ उनकी आलोचना होने लगी है. विवाद के बाद नादव लैपिड ने अपने इस विवादित बयान की असली वजह बताई है. इजराइली फिल्ममेकर नादव लैपिड ने हाल ही में ही एक इंटरव्यू में आईएफएफआई 2022 के दौरान ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर बयान देने के बारे में बात कही.
अपने बयान पर दी सफाई
उन्होंने कहा कि- ‘इस तरह का बयान देना मेरे लिए आसान नहीं था. मुझे इस बात का पता था कि ये एक ऐसी घटना थी, जो देश के साथ जुड़ी है. जब मैंने इस फिल्म को देखा तो मैंने इसकी इजराइल के समान कल्पना कर ली.जो फिलहाल वहां मौजूद नहीं हैं, लेकिन आने वाले समय में निश्चित रूप से मौजूद हो सकता है. मैं ऐसी जगह से नाता रखता हूं, जहां खुद में सुधार नहीं. ऐसा करने से पहले मैं आशंकित और बेचैन था. इस तरह की फिल्म ने डिस्टर्ब किया. इन मुद्दों पर कोई बात नहीं करना चाहता, इसलिए मुझे ही खड़ा होना पड़ा और मैंने ऐसे किया. मेरे भाषण के बाद समारोह में मौजूद लोगों ने मुझे धन्यवाद भी बोला.
यह भी पढ़ें-NDTV Adani Deal: प्रणय और राधिका रॉय का इस्तीफा, अडानी ग्रुप टेकओवर के करीब
इजराइल के राजदूत ने लिखा ओपन लेटर
द कश्मीर फाइल्स पर विवादित बयान देने के बाद नादव लैपिड (Nadav Lapid) की जमकर आलोचना हो रही है. तमाम बॉलीवुड हस्तियां नादव लैपिड को खरी-खोटी सुना रही हैं. इतना ही नहीं भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने भी इस इजराइली फिल्ममेकर की जमकर आलोचना की है और उनके खिलाफ ओपन लेटर भी लिखा है.
-भारत एक्सप्रेस
NEET UG Age Limit: नीट यूजी में बिना किसी उम्र सीमा के 70 साल तक…
Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…
EPFO Alert: EPFO ने कंपनियों को सितंबर 2026 का ECR और पीएफ बकाया 15 अक्टूबर…
Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…
PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण से लेकर अमृत भारत स्टेशनों और…