ताड़ी बैन के खिलाफ प्रदर्शन (फोटो-ट्विटर)
Jitan Ram Manjhi: बिहार में ताड़ी बैन को लेकर जीतन राम मांझी काफी नाराज नजर आ रहे हैं. इस मामले पर जीतन राम ने मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा करते हुए कई सवाल पूछे हैं. उन्होने कहा कि ताड़ी व्यवसाय को बंद करना कहीं से भी उचित नहीं है. इसी बीच बिहार की राजधानी पटना में प्रदर्शन कर रहे पासी समाज के ऊपर पुलिस की तरफ से लाठी लाठीचार्ज किए जाने से जीतन राम काफी नाराज हैं. जिसके बाद उन्होने सीएम नीतीश की सरकार के कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है. इसी बीच मांझी के समर्थन में आरजेडी (RJD) भी आ गई है, आरजेडी नेता बिहार सरकार में मंत्री आलोक मेहता ने कहा है कि पुलिस को करवाई नहीं करनी चाहिए.
मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि ताड़ी प्रकृति का दिया हुआ जूस है. इस व्यवसाय को बंद करना ठीक नहीं है. नीतीश कुमार जो ठान लेते हैं वह करने के लिए सोचते हैं, लेकिन इस व्यवसाय को बंद करना कहीं से भी उचित नहीं है.
उन्होंने कहा कि मांझी के सुझाव को सरकार अमल करेगी. पहले ताड़ी को लेकर गरीबों को काफी परेशान किया जाता था, जिसको लेकर जीता राम मांझी ने आवाज उठाई है सरकार हर मामले को देख रही है और किसी भी गरीब व्यक्ति को कोई परेशान नहीं कर सकता है.
आरजेडी (RJD) के समर्थन के बाद पर जदयू असमंजस में है, जेडीयू (JDU) विधायक बिहार सरकार में मंत्री सरवन कुमार ने कहा है कि हर तरह के लोगों के सोचने का तरीका अलग-अलग है. जिस समय बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू करने की बात चल रही थी उस समय जितने बिहार के सत्ता पक्ष के लोगों या विपक्ष के सदस्य लोगों की राय ली गई. सभी लोगों ने पूर्ण शराबबंदी पर एक राय दी थी.
बता दें कि बिहार में पासी समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे थे तभी पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया.
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर…
CM Yogi Adityanath: भगत सिंह जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से नशा और…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से रेप की घटना पर…
LPU Phagwara Violence SIT Investigation: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से कथित रेप और…
Black Monday Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत भारी गिरावट के…
Nidhi Tiwari Suicide Case: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी…