20 जुलाई सोमवार को हुए संसद मार्च के दौरान युवाओं और छात्रों पर पुलिस द्वारा हुए लाठीचार्ज के समर्थन में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी. खेसारी लाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से वीडियो पोस्ट करते हुए छात्रों के भविष्य को लेकर काफी कुछ कहा.
खेसारी ने जंतर मंतर के आंदोलन को लेकर प्रशासन पर कई सवाल उठाए. उन्होंने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा, आप भी किसी दिन स्टूडेंट होंगे और आपके बच्चे भी किसी दिन स्टुडेंट बन के आएंगे. अगर ऐसा आपके साथ हुआ होता तो आपको कितना बुरा लगता? आखिर बच्चे क्या मांग रहे है, क्या अपने भविष्य के लिए लड़ना गुनाह है?
अपने इस वीडियो पोस्ट में खेसारी लाल ने आगे कहा कि अगर आपने कोई धन इकट्ठा करके अपने पास रखा है और वो चोरी हो जाए तो कैसा लगेगा. ठीक ऐसा ही उनके साथ हुआ है वो इतने दिनों से मेहनत कर रहे थे, लेकिन उनका भविष्य ही चोरी हो गया.
खेसारी ने आगे कहा कि हमें डॉक्टर, वकिल हर आदमी पढ़ा-लिखा चाहिए तो हमें विकल्प मिलता है तो हम पढ़े-लिखे लोगों को क्यों नहीं चुनते, जो हमारी चीजों को समझ सके. उन्होंने कहा ये एक तैयारी करने में कितना वक्त लगता ये बात वही समझ सकता है जिसने वो किया है. मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि ऐसा मत कीजिए.
खेसारी लाल ने कहा कि मैं बेशक पढ़ा-लिखा नहीं हूं लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाता हूं इसलिए जानता हूं कि बच्चे कितना मेहनत करते है. वो 4-4 घंटा पढ़ते है तो पता चलता है कि इसमें कितनी मेहनत है. मैं हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि जितने भी प्रशासन में बैठे एक बार इन बच्चों की बात सुनें, वो हमारे देश का आने वाला कल है.
ये भी पढ़ें: ‘प्रधान’ के पास दफन हैं बीजेपी के राज, इसलिए…, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लेकर अखिलेश का बड़ा दावा
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal 12 Rashi: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…