देश

‘प्रधान’ के पास दफन हैं बीजेपी के राज, इसलिए…, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लेकर अखिलेश का बड़ा दावा

Akhilesh Yadav BJP Attack: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है. अखिलेश यादव ने इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने बताया कि दिल्ली में छात्रों पर हुई इतनी बर्बरता के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बीजेपी क्यों नहीं हटा रही है?

अखिलेश यादव ने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी के कई बड़े राज अपने सीने में दफन किये हुए हैं. केंद्रीय नेतृत्व को डर है कि अगर उनपर इस्तीफे का दबाव बनाया गया तो वो दबे हुए सारे राज ना खोल दें. सपा सुप्रीमो ने कहा कि आजादी के बाद किसी सरकार ने ऐसा व्यवहार किया हो, इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था. लोकतंत्र में छात्रों-युवाओं की आवाज को दबाना कत्तई स्वीकार्य नहीं है.

सड़ चुका है सिस्टम

वहीं सपा सांसद डिंपल यादव ने भी छात्रों के मार्च को दमन करने पर केंद्र सरकार को खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि युवा सरकार को यह बताना चाहते थे कि उनका सिस्टम सड़ चुका है. ना छात्रों के हितों की रक्षा हो रही ना ही उनके भविष्य की. ऐसे में वो अपनी बातों को संसद तक पहुंचाना चाहते थे, लेकिन उन छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को जिस तरह से केंद्र सरकार ने दमन किया, वो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

निर्मम सरकार को दया भी नहीं आई

डिंपल यादव ने केंद्र की मोदी सरकार को निर्मम सरकार बताया. उन्होंने कहा कि यह इतनी निर्मम सरकार है कि इसे युवाओं के आंसुओं पर भी दया नहीं आती. डिंपल यादव ने शिक्षा मंत्री को पद से हटाने की मांग की.

ये भी पढ़ें- हाथों में हथकड़ी और सरकार विरोधी नारों से गरमाई दिल्ली की सियासत, पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

दूसरी तरफ सपा सांसद राम गोपाल यादव ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री युवाओं के साथ हैं तो फिर युवा अनशन पर क्यों है. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि जब छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे तो उन्हें क्यों मारा गया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago