PM मोदी का स्वच्छ भारत मिशन: छपरा की खुशबू बनीं स्वच्छता की मिसाल, 10 लाख पैकेट सैनिटरी पैड बांटकर महिलाओं को दी नई दिशा
बिहार की खुशबू ठाकुर ने स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर माहवारी स्वच्छता के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है. उन्होंने अब तक 10 लाख से अधिक सैनिटरी पैड मुफ्त वितरित कर हजारों महिलाओं को जागरूक किया है.





