देश

संसद से सड़क तक वार-पलटवार, किरण रिजिजू का बड़ा हमला, बोले- ‘राहुल गांधी देश के लिए सबसे खतरनाक’

Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. रिजिजू ने राहुल गांधी को “भारत की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति” तक करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों के साथ जुड़े हुए हैं और देश-विदेश में ऐसे लोगों से मुलाकात करते हैं जो राष्ट्रहित के खिलाफ काम करते रहे हैं.

‘नक्सलियों और चरमपंथी विचारधाराओं से जुड़े राहुल’

रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी की गतिविधियां और उनके बयान कई बार देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी विदेश दौरों के दौरान ऐसे समूहों और व्यक्तियों से मिलते हैं जिनका रुख भारत के खिलाफ रहा है. केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल नक्सलियों और चरमपंथी विचारधाराओं से जुड़े लोगों से संपर्क रखते हैं.

राहुल गांधी के बयान भ्रम पैदा करते है- रिजिजू

केंद्रीय मंत्री ने उद्योगपति और निवेशक जॉर्ज सोरोस का भी जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ऐसे लोगों से भी मुलाकात करते हैं, जो भारत की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं. रिजिजू ने कहा कि देश की सुरक्षा और एकता से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष को जिम्मेदार रवैया अपनाना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी लगातार ऐसे बयान देते हैं जिनसे भ्रम की स्थिति पैदा होती है.

संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कागज फेंकना, नारेबाजी और बैनर दिखाना कांग्रेस की शैली रही है. रिजिजू के मुताबिक, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों से संवाद संभव है, लेकिन राहुल गांधी के रवैये के कारण छोटे दलों के सांसद अपने क्षेत्रीय मुद्दे नहीं उठा पाते.


ये भी पढ़ें: AI Summit 2026: 24 घंटे में 2.5 लाख संकल्प, भारत ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड


राहुल गांधी का पलटवार

वहीं राहुल गांधी ने सरकार पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि वैश्विक संकट के दौर में केंद्र ने राष्ट्रीय हितों से समझौता किया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने अमेरिका को ऊर्जा और वित्तीय प्रणालियों का ‘हथियार’ की तरह उपयोग करने की छूट दी, जिसका असर भारत पर पड़ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

12 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

39 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

55 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

59 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

1 hour ago