देश

‘आलूगुंडा’ बना आफत: हाथ में चाकू और सामने छात्र..; वायरल हो गया वीडियो

Guru Ghasidas University News: सुनिल/बिलासपुर: गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) एक बार फिर सुर्खियों में है. रविवार शाम यहां के तात्या भील बालक छात्रावास में नाश्ते को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष की कगार पर पहुँच गया. मेस में ‘आलूगुंडा’ (स्नैक) को लेकर हुई बहस इतनी बढ़ गई कि रसोइया किचन का प्लेटफॉर्म फांदकर हाथ में चाकू लिए बीटेक छात्र को मारने दौड़ पड़ा. यह पूरा घटनाक्रम हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है.

घटना शाम करीब 6:30 बजे की है. बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र हर्ष अग्रवाल मेस में नाश्ता लेने गया था. आरोप है कि ‘सनशाइन’ फर्म के रसोइए ने उसे आलूगुंडा देने से मना कर दिया. इसी बात पर दोनों में कहासुनी शुरू हुई और गाली-गलौज होने लगी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रसोइया गुस्से में किचन से बाहर कूदा और छात्र की ओर लपका.

CCTV में क्या दिखा?

शाम 6:32 बजे के सीसीटीवी फुटेज में रसोइया हाथ में चाकू लिए छात्र का पीछा करते हुए हॉस्टल से बाहर भागता दिख रहा है. वहीं, एक अन्य कैमरे में गैलरी में दोनों के बीच हाथापाई और बीच-बचाव के लिए दौड़ते अन्य छात्र नजर आ रहे हैं. इस घटना से हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई.

छात्रों का हंगामा और पुलिस का घेराव

सूचना मिलते ही टीआई भावेश शेंडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मेस के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया. हालांकि, छात्रों का आरोप था कि हिरासत में लिए जाने के दौरान भी कर्मचारी उन्हें धमकियां दे रहे थे. इससे नाराज छात्रों ने पुलिस वाहन को घेरकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया. छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से मेस कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन की मांग की है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी-मर्ज की मुलाकात का सार: डिफेंस, ग्रीन एनर्जी से UNSC तक..; जानें समझौते के मुद्दे

रसोइए की सफाई और प्रशासन का पक्ष

पुलिस ने रसोइए से पूछताछ की, तो उसने सफाई दी कि वह सब्जी काट रहा था, इसलिए उसके हाथ में चाकू था और उसने हमला करने की कोशिश नहीं की. वहीं, कुलसचिव और डीएसडब्ल्यू ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. मीडिया सेल प्रभारी डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

39 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

1 hour ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago