अजब-गजब

ईरान का वो अनोखा गांव जहां छोटे कद के लोगों का था राज, घरों के दरवाजे देखकर रह जाएंगे हैरान

Iran के पूर्वी छोर पर स्थित मखुनिक (Makhunik) नाम का यह गांव किसी अजूबे से कम नहीं है. आज भी जब लोग यहां घूमने जाते हैं, तो वहां के नजारे देखकर दांतों तले उंगली दबा लेते हैं. आइए जानते हैं इस रहस्यमयी गांव की दिलचस्प कहानी.

1500 साल पुराना ‘लिलिपुट्स’ का बसेरा

अफगानिस्तान की सीमा से महज 75 किलोमीटर दूर बसा यह गांव करीब 1,500 साल पुराना बताया जाता है. मखुनिक की सबसे अनोखी बात यह है कि एक सदी पहले तक यहां रहने वाले लोगों का कद आज के सामान्य इंसान के मुकाबले लगभग आधा मीटर छोटा होता था. कई रिपोर्ट्स का दावा है कि यहां के वयस्कों की लंबाई भी लगभग 3 फीट ही हुआ करती थी.

साल 2005 में इस इलाके में तब हड़कंप मच गया, जब खुदाई के दौरान एक 25 सेंटीमीटर लंबी ममी मिली. उस वक्त दुनिया भर में यह खबर फैल गई कि ‘बौनों के शहर’ का सबूत मिल गया है. हालांकि, बाद में जांच में पता चला कि वह एक बच्चे की ममी थी, लेकिन गांव की बनावट आज भी कुछ और ही कहानी बयां करती है.

छोटे घर और दरवाजे

मखुनिक गांव में आज भी करीब 70 से 80 ऐसे घर मौजूद हैं जिनकी ऊंचाई सिर्फ डेढ़ से दो मीटर है. इन घरों के दरवाजे इतने छोटे हैं कि एक सामान्य कद का इंसान बिना झुके अंदर कदम भी नहीं रख सकता.

ऐसे में अगर वहां रहने वाले लोग सामान्य कद के होते, तो वे अपनी पूरी जिंदगी इतने छोटे घरों में सिर झुकाकर कैसे बिताते? यही वजह है कि इतिहासकार मानते हैं कि ये घर खास तौर पर बौनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए थे.

आखिर क्यों छोटे रह गए यहां के लोग?

अब सवाल उठता है कि क्या यह कोई श्राप था या कुदरत का करिश्मा? विशेषज्ञों और एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, सदियों पहले यह इलाका बेहद बंजर और कटा हुआ था. यहां न तो अच्छा पानी था और न ही पौष्टिक खाना.

यहां के लोग सिर्फ जौ, शलजम और बेर जैसी चीजों पर निर्भर थे. पोषण की भारी कमी (Malnutrition) और बाहरी दुनिया से संपर्क न होने के कारण, पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोगों का शारीरिक विकास रुक गया. पोषक तत्वों की कमी ने धीरे-धीरे पूरे समुदाय को ही ‘बौना’ बना दिया. हालांकि, अब वक्त बदल चुका है. नई सड़कों और बेहतर खान-पान की बदौलत अब यहां की नई पीढ़ी की लंबाई सामान्य होने लगी है, लेकिन पुराने छोटे घर आज भी ‘बौने इतिहास’ की याद दिलाते हैं.

ये भी पढ़ें: घर की नींव खोदते-खोदते खुली ‘किस्मत’, पर बच्चे की ईमानदारी के आगे सोने की चमक भी पड़ी फीकी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

11 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

28 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

55 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

1 hour ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago