देश

जानिए क्यों खास है कश्मीर का ये चिड़ियाघर, रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को जम्बू चिड़ियाघर का उद्घाटन करते हुए कहा कि जम्बू चिड़ियाघर केंद्र शासित प्रदेश के विकास के शिखर पर है. यह चिड़ियाघर उत्तर भारत के सबसे बड़े चिड़ियाघरों में से एक है सिन्हा ने चिड़ियाघर के उद्घाटन समारोह में इस बात पर भी जोर देते हुए कहा कि जम्मू क्षेत्र और कश्मीर घाटी दोनों सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव कर रहे हैं. और यह क्षेत्र शांति, प्रगति और समृद्धि की विशेषता वाले भविष्य की ओर बढ़ रहा है. सितंबर 2016 में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास शहर के बाहर नगरोटा में इस चिड़ियाघर की आधारशिला रखी गई थी.

क्या बोले मनोज सिन्हा
मनोज सिन्हा ने आपनी बात को रखते हुए कहा, ‘‘यह एक दुर्लभ पल है और दुनिया जम्मू-कश्मीर की विकास गाथा की सराहना कर रही है. हमें बाकी राज्यों की रफ्तार से आगे बढ़ने के लिए मिलकर काम करना चाहिए और 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने में योगदान देना चाहिए. सिन्हा ने युवाओं को ‘‘नए जम्मू-कश्मीर’’ का ‘‘वास्तुकार’’ बताते हुए कहा, ‘‘हम ऐसे युवा उद्यमियों की संख्या में लगातार वृद्धि देख रहे हैं, जो एक समृद्ध समाज बनाने और हमारे सभ्यतागत-सांस्कृतिक मूल्यों एवं शांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए समर्पण के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पिछले 10 से 20 वर्षों से लंबित 1,500 परियोजनाओं को पूरा किया है.

इसे भी पढ़ें : तिब्बती बौद्ध भिक्षुओं ने धूमधाम से मनाया गुरु पद्मसंभव का जन्मदिन, लामा नृत्य कर लंबी उम्र के लिए की प्रार्थना

27 प्रजातियों के होंगे जानवर
मनोज सिन्हा ने यह भी कहा कि उत्तर भारत में सबसे बड़े माने जाने वाले जम्बू चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल टाइगर और एशियाई शेर सहित जानवरों की 27 प्रसिद्ध प्रजातियां होंगी. सिन्हा ने हाल ही में श्रीनगर में जी-20 बैठक के सफल आयोजन की सराहना की और कहा कि इस आयोजन ने केंद्र शासित प्रदेश को अवसरों के एक नए युग में प्रवेश करने में मदद की है.

70 हैक्टेयर में फैला है यह चिड़ियाघर
मनोज सिन्हा ने चिड़ियाघर के उद्घाटन समारोह में कहा कि 70 हैक्टेयर में फैले यह चिड़ियाघर बहुप्रतीक्षित अतिरिक्त परियोजना के तहत लिया गया था और यह केंद्र शासित प्रदेश में आने वाले निवासियों और पर्यटकों दोनों को आकर्षित करेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Amzad khan

Recent Posts

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

6 hours ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

6 hours ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

7 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

7 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

7 hours ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

7 hours ago