खेल

IND vs AUS, WTC Final: टीम इंडिया का मिशन ‘The Oval’, कोहली-रोहित की प्रैक्टिस से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैरान

IND vs AUS, WTC Final: आईपीएल 2023 के तुरंत बाद टीम इंडिया  लंदन के ओवल मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मुकाबला खेलेगी. एक तो पहले से ही ऑस्ट्रेलियाई चुनौती ने भारत की टेंशन बढ़ा रखी है. इस बीच एक बात और है जो भारतयी टीम की टेंशन बढ़ा सकती है. दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी फॉर्मेट के हिसाब से अपने खेलने के अंदाज को तेजी से बदलना. ऐसे में टी-20 फॉर्मेट से टेस्ट क्रिकेट में खुद को ढालना खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है. क्योंकि जो टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलेगी, उसमें ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल 2023 खेलकर यहां पहुंचे हैं.

टीम इंडिया का मिशन ‘The Oval’

भारतीय टीम के पास इस मुकाबले को जीतकर आईसीसी ट्रॉफी को जीतने को सुनहरा मौका है. ये बात कप्तान रोहिश शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ जानते हैं, इसलिए वो कोई ठोस रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे. हालांकि टीम के कई सीनियर खिलाड़ी इंजरी के कारण इस दौरे का हिस्सा नहीं है. लेकिन कुछ नए नाम ऐसे हैं जो शानदार फॉर्म में है और टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं.

कोहली-रोहित की प्रैक्टिस से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैरान

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली प्रैक्टिस सेशन में शानदार लय में नजर आ रहे हैं. विराट और रोहित की प्रैक्टिस देखकर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में भी बवाल मच गया है. उम्मीद यही की जा रही है की ये दोनों बल्लेबाज फॉर्म में रहे क्योंकि अगर इनका बल्ला चला तो भारत के लिए यह जीत आसान हो सकती है.

ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: इंग्लैंड में इतिहास रचने की तैयारी में जुटी टीम इंडिया, भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती

WTC फाइनल के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड:

IND: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमेश यादव, जयदेव उनादकट.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव

AUS: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगल्स (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मारनस लबसचगने, नाथन लियोन, टोड मर्फी , स्टीवन स्मिथ (उप-कप्तान), मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिशेल मार्श, मैट रेनशॉ

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

9 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

11 minutes ago

चुनाव आयोग के कामकाज की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची जनहित याचिका

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

13 minutes ago

अमित शाह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र में योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…

16 minutes ago

‘तिरंगे के लिए अड़ा रहा बेटा’, रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर बवाल, क्या बोले रॉबर्ट और प्रियंका वाड्रा?

Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…

21 minutes ago

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के Q2 नतीजे शानदार, EBITDA में 67% की जबरदस्त बढ़ोतरी

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने Q2FY27 के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी…

23 minutes ago