बिल्डिंग मे आग लगने से 14 लोगों की मौत.
Fire Incident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के फलपट्टी माचुआ के पास मंगलवार की देर रात एक इमारत में भीषण आग लग गई. जिसमें 14 लोगों की जलने से मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
आग लगने (Fire Incident) की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया, “यह आग लगने की घटना रात करीब 8:15 बजे हुई. 14 शव बरामद किए गए हैं और कई लोगों को टीमों ने बचाया है. आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है. घटना की जांच की जा रही है. जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है.”
केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार ने आग लगने की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, कोलकाता के बड़ाबाजार के मेचुआ इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में एक साथी नागरिक मनोज पासवान (आयु 40) की दुखद मौत से मैं बहुत दुखी हूं. मैं उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.
मैं राज्य प्रशासन से आग्रह करता हूं कि वे प्रभावित लोगों को तुरंत बचाएं, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें और उन्हें आवश्यक चिकित्सा और मानवीय सहायता प्रदान करें. इसके अतिरिक्त, मैं भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा और अधिक सख्त निगरानी की अपील करता हूं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…