Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kolkata Fire Incident: बिल्डिंग में आग लगने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Fire Incident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के फलपट्टी माचुआ के पास मंगलवार की देर रात एक इमारत में भीषण आग लग गई.

Fire Incident

बिल्डिंग मे आग लगने से 14 लोगों की मौत.

Fire Incident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के फलपट्टी माचुआ के पास मंगलवार की देर रात एक इमारत में भीषण आग लग गई. जिसमें 14 लोगों की जलने से मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

आग लगने से 14 लोगों की मौत

आग लगने (Fire Incident) की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया, “यह आग लगने की घटना रात करीब 8:15 बजे हुई. 14 शव बरामद किए गए हैं और कई लोगों को टीमों ने बचाया है. आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है. घटना की जांच की जा रही है. जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है.”

केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक

केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार ने आग लगने की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, कोलकाता के बड़ाबाजार के मेचुआ इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में एक साथी नागरिक मनोज पासवान (आयु 40) की दुखद मौत से मैं बहुत दुखी हूं. मैं उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.

मैं राज्य प्रशासन से आग्रह करता हूं कि वे प्रभावित लोगों को तुरंत बचाएं, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें और उन्हें आवश्यक चिकित्सा और मानवीय सहायता प्रदान करें. इसके अतिरिक्त, मैं भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा और अधिक सख्त निगरानी की अपील करता हूं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital