दुनिया

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र की हुई एंट्री, एस. जयशंकर और PAK पीएम शहबाज शरीफ से गुटेरेस ने फोन पर की बात

Pahalgam Terror Attack: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Guterres) ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ से फोन पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के लिए न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

Guterres ने हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Guterres) के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. गुटेरेस ने इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कानूनी तरीकों से हल करने की वकालत की.

दुजारिक ने बताया कि गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई और कहा कि दोनों देशों के बीच टकराव से बचना जरूरी है, क्योंकि यह दोनों देशों और वैश्विक स्तर पर विनाशकारी परिणाम ला सकता है. उन्होंने कहा, “महासचिव ने स्पष्ट किया है कि वह दोनों पक्षों को तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाते देखना चाहते हैं.”

Guterres ने मध्यस्थता की पेशकश की

गुटेरेस (Guterres) ने तनाव कम करने के प्रयासों में सहयोग के लिए अपनी मध्यस्थता की पेशकश भी की. हालांकि, भारत ने 1972 के शिमला समझौते के तहत तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को खारिज कर दिया है, जिसमें दोनों देशों के नेताओं ने आपसी विवादों को द्विपक्षीय आधार पर हल करने का संकल्प लिया था. दुजारिक ने कहा, “महासचिव की मध्यस्थता सेवाएं हमेशा उपलब्ध हैं, बशर्ते दोनों पक्ष इस पर सहमत हों.”

यह भी पढ़ें- “हमारे पास भी परमाणु बम है…पाकिस्तान अगर दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं”, फारूक अब्दुल्ला बोले- पीएम मोदी को हमारा पूरा समर्थन, वो जो चाहें करें

गुटेरेस (Guterres) ने दोनों नेताओं के साथ बातचीत में इस बात पर बल दिया कि आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए. उन्होंने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए संयम बरतने की अपील की. यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है. संयुक्त राष्ट्र ने इस हमले को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा बताया और दोनों पक्षों से संवाद के जरिए समाधान तलाशने का आग्रह किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago