देश

‘तारापीठ के बाद अब कोलकाता में विकराल अग्निकांड, जिंदा जले 9 लोग!’ तड़के सुबह होटल बना शमशान

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से रोंगटे खड़े कर देने वाली बेहद दर्दनाक खबर (Kolkata Hotel Fire) सामने आ रही है. दरअसल शहर के मशहूर और बेहद व्यस्त इलाके मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर स्थित ‘होटल शिखा’ में बुधवार तड़के अचानक आग का तांडव देखने को मिला. बता दें जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तभी होटल में विकराल आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया.

वहीं इस खौफनाक हादसे में कम से कम 9 लोगों की जिंदा जलकर बेहद दर्दनाक मौत हो गई है. तारापीठ के होटल में 6 लोगों की मौत के ठीक 24 घंटे बाद हुए इस दूसरे महा-हादसे ने पूरे बंगाल में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

तड़के सुबह सो रहे लोगों पर टूटा काल का कहर

यह भयंकर हादसा (Kolkata Hotel Fire)  मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित ‘होटल शिखा’ में तड़के सुबह उस वक्त हुआ जब ज्यादातर गेस्ट अपने कमरों में सो रहे थे. अचानक आग की ऊंची लपटें और जहरीला धुआं कमरों तक पहुंच गया. चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच कई लोग अंदर ही फंस गए. आग इतनी भीषण थी कि 9 लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.

पास में ही था दमकल दफ्तर(Kolkata Hotel Fire)

गनीमत यह रही कि जिस जगह यह होटल स्थित है, उसके ठीक पास में ही फायर ब्रिगेड का मुख्य कार्यालय है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और फायर फाइटर्स ने जान की बाजी लगाकर आग पर काबू पाना शुरू किया. दमकल की त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया और कई लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 9 लोग अपनी जान गंवा चुके थे.

बीरभूम के बाद अब कोलकाता में मातम

हैरानी और घबराहट की बात यह है कि एक दिन पहले ही बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर के पास एक होटल में भीषण आग लगी थी, जिसमें 6 लोगों की तड़पकर मौत हुई थी. उस हादसे के तुरंत बाद कोलकाता के इस नामी होटल में 9 लोगों की मौत ने बंगाल के सभी होटलों की फायर सेफ्टी और एनओसी की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है.

यह भी पढ़ें:होटल में लगी विकराल आग…! 6 लोग जिंदा जले, पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मची कयामत

शॉर्ट सर्किट या बड़ी लापरवाही?

होटल शिखा में अचानक आग (Kolkata Hotel Sikha Fire) कैसे लगी, इसके सही कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है. प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हो सकता है. पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. पुलिस यह जांच कर रही है कि होटल के पास आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम थे या नहीं और क्या इमरजेंसी एग्जिट  खुला हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

5 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

14 minutes ago

संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में कथक पर विशेष कला संगोष्ठी: गौरी दिवाकर ने साझा किए कला-यात्रा के अनुभव

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…

15 minutes ago

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

30 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

51 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

1 hour ago