पीड़ित कोरियन लड़की
Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में एक विदेशी युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार 28 साल की कोरियन लड़की से छेड़छाड़ की यह सारी वारदात कैमरे में रिकार्ड हो गई है. क्योंकि लड़की एक यूट्यूबर है और उस दौरान वह अपने कैमरे से एक यूट्यूबर व्लॉग बना रही थी तभी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की.
कोरियन लड़की से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी उसे देखने के बाद उसके पीछे ही पड़ गया था. इस दौरान वह लगातार अश्लील हरकत करने लगा और लड़की को प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा. चूंकि लड़की उससे पहले वीडियो बना रही थी इसलिए लड़के की यह हरकत उसके कैमरे में कैद हो गई. वहीं इसके बाद लड़की ने इसे अपने व्लॉग पर पोस्ट कर दिया. जिसके बाद पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी हुई. युवती से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है. जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया.
लड़की बोली हेल्प मी
अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने के लिए जब लड़के ने अपनी पैंट उतारी तो लड़की हैरान रह गई और वह हेल्प मी बोलकर जोर जोर से चिल्लाने लगी और वहां से भागने लगी. इसके बाद तो आरोपी लड़का भी वहां नहीं दिखाई दिया. लड़की के चिल्लाने के बाद से ही वह वहां से भाग गया. हालांकि उसकी इस हरकत पर लड़की आवाक रह गई. कुछ देर तो उसे यही समझने में लगा की आखिर उसके साथ यह क्या हो गया. इस बुरी घटना ने उसे अंदर से झकझोर कर रख दिया है.
इसे भी पढें: पटना स्टेशन पर अश्लील फिल्म के बाद अब भागलपुर में LED स्क्रीन पर चलने लगा ‘डर्टी’ मैसेज, डिस्प्ले के सामने लगी भीड़
आरोपी के मानसिक रूप से बीमार
हालांकि इस मामले में सदर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है. यही वजह है कि वह इधर-उधर घूमा करता है. फिर भी हमने शांति भंग करने के आरोप में दीपक को गिरफ्तार कर लिया है. चूंकि मामले में पीड़िता की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है. इसलिए इसे लेकर कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है.
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…